फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना इफेक्ट: इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर वगैरह....क्या पहले की तरह घर पर बुलाएंगे लोग?

Tue, 26 May 2020 03:33 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 26 May 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
How to call mechanic electrician or plumber at home in Coronavirus Lockdown All you need to know the precaution covid 19 prevention tips
मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर वगैरह को बुलाएं तो ध्यान रखें - फोटो : Amar Ujala

घर में एसी, कूलर या पंखा गड़बड़ हो गया हो, बाथरूम का नल खराब हो गया हो, कहीं शॉर्ट सर्किट से बिजली कनेक्शन बाधित हो रहा हो, कुर्सी, टेबल, वार्डरोब वगैरह कोई फर्नीचर बनवानी या मरम्मत करवानी हो....या फिर रोजाना की ऐसी ही अन्य जरूरतें हों, आपको मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर वगैरह को बुलाना पड़ता है। आप नंबर डायल करते हैं और कुछ ही देर में वे सेवा में हाजिर हो जाते हैं। एक तरह से ये हमारी जरूरत का हिस्सा बन चुके हैं और इनके बिना हम परेशान हो सकते हैं। क्या आपने कभी ये सोचा है कि कोरोना संकट के बीच इन सेवाओं पर क्या प्रभाव पड़ा है? पहले जहां हम इन्हें बेधड़क, बेझिझक बुला लेते थे, उसी तरह क्या अब भी बुला पाएंगे? या फिर इस कोरोना काल में हम इन्हें बुलाने से बचेंगे? इतना तो तय है कि हमारी झिझक बनी रहेगी और हमें डर तो लगा ही रहेगा! अगर बुलाएंगे तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा?

How to call mechanic electrician or plumber at home in Coronavirus Lockdown All you need to know the precaution covid 19 prevention tips
इलेक्ट्रिशियन

मकान-दुकान निर्माण करवाना हो या फिर घर पेंट करवाना, ये चीजें तो कुछ समय के लिए टाली जा सकती है, लेकिन जिन जरूरतों की चर्चा की गई है, उनके लिए तो तत्काल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर वगैरह की जरूरत पड़ती हैं। आप ही सोचें कि गर्मी इतनी बढ़ रही है तो कूलर, एसी वगैरह ठीक तो करवाना ही होगा। बिजली कनेक्शन बाधित होने या नल खराब हो जाने जैसी दिक्कतें हम भला कितने दिन झेल पाएंगे! ऐसे में इनकी जरूरत तो पड़ेगी ही। लॉकडाउन के पहले, दूसरे चरण में ज्यादा सख्ती के कारण हमें दिक्कतें झेलनी पड़ी, लेकिन तीसरे चरण से कुछ हद तक राहत दी गई और चौथे चरण में शर्तों के साथ आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं।

How to call mechanic electrician or plumber at home in Coronavirus Lockdown All you need to know the precaution covid 19 prevention tips
Plumber - फोटो : Pixabay

पहले जहां मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर वगैरह को हम अपने कॉन्टैक्ट के जरिए अलग-अलग बुलाते थे, वहीं पिछले पांच-छह वर्षों में इनका तरीका बदला है। अब एक कॉमन कॉल पर ये हमारे घर पर उपलब्ध होते हैं। होम सर्विस, सेवा आपके द्वार, वन कॉल सॉल्यूशन जैसे अलग-अलग टैग से शहरों में इन सेवाओं का चलन काफी बढ़ा है। उदाहरण के तौर पर बात करें तो तीन साल से टॉप्स ग्रुप मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में 'चीप एप' के जरिए एक कॉल पर ये सेवाएं उपलब्ध करा रही है। छोटे-बड़े शहरों में ऐसी ढेर सारी कंपनियां ऑनलाइन सेवाएं दे रही है। लेकिन सवाल वही है कि क्या अब भी लोग पहले की ही तरह इन्हें घर पर बुलाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
How to call mechanic electrician or plumber at home in Coronavirus Lockdown All you need to know the precaution covid 19 prevention tips
लोगों को डर है कि एसी-कूलर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर आदि कहीं कोरोना का संक्रमण ना फैला दें - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बावजूद लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और इस तरह का काम करने वाले अन्य मैकेनिकों को घर आकर रिपेयर करने की छूट दी है। वहीं, एसी, कूलर, पंखों की रिपेयरिग दुकानों को भी कामकाज में ढील दी गई है। कई बड़े शहरों में न केवल प्रशासन को बल्कि आम लोगों को भी डर है कि एसी-कूलर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर आदि कहीं कोरोना का संक्रमण ना फैला दें। लोग चिंतित हैं कि क्या पहले की ही तरह इन्हें घर पर बुलाना सुरक्षित रहेगा? अगर हां तो क्या सावधानियां बरतनी जरूरी है?

विज्ञापन
How to call mechanic electrician or plumber at home in Coronavirus Lockdown All you need to know the precaution covid 19 prevention tips
फेस मास्क, सैनिटाइजर - फोटो : अमर उजाला

इस बारे में वायरल संक्रमण स्पेशलिस्ट डॉ. प्रवीण सिन्हा से हमने बात की तो उन्होंने कुछ सावधानियां बरतने की बात कही। डॉ. सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार, सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क और साफ-सफाई बरतनी जरूरी है। प्लंबर, मैकेनिकों के साथ भी ये सावधानियां बरतनी है। उनके पास फेस मास्क, दस्ताने, पैरों पर कवर जूते होने चाहिए। इसके अलावा उन्हें संक्रमण फैलने के तमाम तरीकों के बारे में जानकारी हो, अगर न हो तो आप उन्हें बताएं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed