सिर्फ खाने में ही नहीं होता साधारण नमक का प्रयोग, जानिए इसके अनोखे उपयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुजली से राहत में प्रयोग
- मच्छर के काटने पर खुजली होने लगती है और वो भाग लाल हो जाता है। ऐसी स्तिथि में नमक बड़े ही काम की चीज है। आपको हल्का सा नमक लेना है और उसे थोड़ा सा गिला करना है। ऐसा करने से नमक सील जाएगा और फिर इस सिले हुए नमक को खुजली वाली जगह में लगा लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको खुजली से राहत मिलेगी।
तांबे के बर्तन साफ करने में करें नमक का प्रयोग
- तांबे को बर्तनों को चमकाने में भी आप नमक का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको नमक में विनेगर और निंबू मिलाकर एक मिक्सचर तैयार करना है। इस मिक्सचर के तैयार हो जाने के बाद स्क्रब से बर्तनों को साफ करें। इस मिक्सचर से आपके बर्तन चमक उठेंगे। आप इसका इस्तेमाल मंदिर में उपयोग होने वाले तांबे के बर्तनों को साफ करने में भी कर सकते हैं।
कैंडल में इस तरह करें उपयोग
- घर में हम जब भी कैंडल जलाते हैं तो इसका मोम पिघलकर घिरने लगता है। इस मोम को साफ करने में काफी समय लगता है। आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है नमक, बस आपको करना होगा ये छोटा सा काम। आपको एक कप पानी में आधा चम्मच नमक डालना है और इसे 15 मिनट तक उबालना है। इसको उबालने के बाद कुछ देर ठंडा होने दें। जब ये सॉल्यूशन ठंडा हो जाए तो इसमें कैंडल को डाल दें। कुछ घंटे तक कैंडल को इसी सॉल्यूशन में रहने दें फिर बाहर निकालकर अच्छे से पोंछ कर सुखा लें। आप जब भी इस कैंडल को जलाएंगे तो आपको मोम पिघलने की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
नमक करेगा जूतों की बदबू गायब
- अगर आपके जूतों से भी गंदी बदबू आती है तो आपको बस ये छोटा सा काम करना है। नमक की एक छोटी सी पोटली बना लें और उसे अपने जूतों में रख लें। कुछ ही देर में आपके जूतों से गंदी बदबू दूर हो जाएगी।