फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junk Food Cravings: कभी भी लग जाती है भूख? जंक फूड खाने का करता है मन तो क्रेविंग रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sat, 21 Jan 2023 12:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 Jan 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
How To Avoid Junk food cravings Tips To Stop mindless Eating For Health Benefits in Hindi
फूड क्रेविंग पर नियंत्रण पाने के उपाय - फोटो : istock

Junk Food Cravings Tips : खाने का शौक रखना सामान्य बात है लेकिन कभी भी कुछ भी खाने की तलब आना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्सर शरीर के लिए नुकसानदायक चीजों के सेवन से परहेज की सलाह देते हैं। इन खाद्य सामग्रियों में जंक फूड शामिल है, जिसमें अधिक कैलोरी होती है, जो सेहत को प्रभावित करती है। बच्चे हो या बड़े, अक्सर उन चीजों को खाने का मन रखते हैं, जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसे क्रेविंग कहा जाता है। एक डायबिटीज के मरीज को मीठे व्यंजन का स्वाद लेने का मन रहता है। उनके लिए खुद को मीठा खाने से रोक पाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अनहेल्दी खाने के लिए क्रेविंग महसूस करते हैं और कभी भी उठकर कुछ भी खाना शुरू कर देते हैं, तो यहां आपको क्रेविंग पर नियंत्रण करने के टिप्स बताए जा रहे हैं। जानिए खाने की तलब या भूख पर कंट्रोल करने के आसान तरीके।


 

How To Avoid Junk food cravings Tips To Stop mindless Eating For Health Benefits in Hindi
पानी पीएं - फोटो : Pixabay

पानी पीएं

अक्सर लोग प्यास महसूस होने पर इसे खाने की तलब समझ लेते हैं। प्यास मिटाने के चक्कर में अतिरिक्त कैलोरी ले लेते हैं। इसलिए जब भी भूख या प्यास महसूस हो तो खूब सारा पानी पीएं। पानी पीने से पेट भरा रहता है और हर वक्त होने वाली फूड क्रेविंग भी नियंत्रित होती है। शरीर भी हाइड्रेट रहता है।

How To Avoid Junk food cravings Tips To Stop mindless Eating For Health Benefits in Hindi
सेहतमंद खाने का स्टॉक रखें - फोटो : Pixabay

सेहतमंद खाने का स्टॉक रखें

खुद को जंक फूड खाने से रोकने के लिए स्टॉक में सेहतमंद खाना रखें। जब भी कुछ खाने का मन करें तो हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें। चिप्स या कुकीज खाने की बजाय ओट्स, बादाम या अखरोट जैसे नट्स के सेवन से भूख मिटाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Avoid Junk food cravings Tips To Stop mindless Eating For Health Benefits in Hindi
स्ट्रेस से दूर रहें - फोटो : pixabay

स्ट्रेस से दूर रहें

ओवर ईटिंग या स्ट्रेस इटिंग की एक वजह तनाव होता है। तनाव की स्थिति में लोग अक्सर अधिक खाने लगते हैं। तनाव को कम करने के लिए खाने की ओर रुख न करें, बल्कि योग करें। योग से तनाव कम होता है और खाने की लालसा पर भी काबू पाया जा सकता है।

विज्ञापन
How To Avoid Junk food cravings Tips To Stop mindless Eating For Health Benefits in Hindi
समय पर भोजन करें - फोटो : istock

समय पर भोजन करें

जब आप समय पर ठीक से भोजन नहीं करते, तो कुछ समय बाद आपको पुन: भूख लग जाती है और अनहेल्दी खाने का मन करने लगता है। इसलिए नाश्ता, दोपहर का खाना या रात का खाना मिस न करें। समय पर भोजन करें। यह भी ध्यान रखें कि पेट भर कर हेल्दी भोजन करें। खाने को अच्छे से चबाकर खाएं। पेट भरा रहेगा तो बार बार भूख नहीं लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed