फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू से बचाने वाले इस देसी नुस्खे पर अगर आप भी करते हैं यकीन, तो पहले जान लें सच्चाई

Tue, 09 Oct 2018 01:51 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
lemon and clove remedy can keep mosquito away from your house

इस मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू और चिकगुनिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।ऐसे में सोशल मीडिया पर इन बीमारियों से बचने के लिए एक नुस्खा तेजी से वायरल हो रहा है जिसे जाने अनजाने कई लोग अपने अकाउंट पर तेजी से शेयर कर रहे हैं।आइए जानते हैं आखिर क्या है इस नुस्खे की पूरी सच्चाई....

lemon and clove remedy can keep mosquito away from your house
lemon cloves
असल में डेंगू और चिकनगुनिया दोनों ही बीमारियां मच्छर के काटने से फैलती हैं। बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है जिसकी वजह से लोग इन दोनों बीमारियों के शिकार बनते हैं।इन दोनों बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच सोशल मीडिया पर नींबू और लौंग का एक नुस्खा तेजी से शेयर किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस नुस्खे की मदद से डेंगू का मच्छर भाग जाता है। 
lemon and clove remedy can keep mosquito away from your house
lemon cloves
इस नुस्खे को कारगर बनाने के लिए जो तरीका बताया जा रहा है उसमें कहा गया है कि एक नींबू को दो हिस्सों में बांट कर इसमें साबुत लौंग के 10-15 पीस इसमें गाड़कर अगर कमरे में रख दिए जाएं तो इससे कमरे में डेंगू के मच्छर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
lemon and clove remedy can keep mosquito away from your house
डेंगू मच्छर
आमतौर पर बीमारियों से बचने के देसी नुस्खों का प्रचलन में आना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि मच्छरों को भगाने के इस नुस्खे के कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।इस बारे में डॉक्टरों को कहना है कि हमें देसी नुस्खों की जगहर अगर हम इस बात पर ध्यान दें कि घर के किसी भी हिस्से में डेंगू मच्छर के लार्वा पैदा ही न हों तो बीमारी पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
lemon and clove remedy can keep mosquito away from your house
असल में डेंगू के लार्वा रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं और यहीं से बीमारी का जन्म होता है। ऐसे में अगर हम घरों में पानी जमा ही न होने दें तो इस बीमारी पर आसानी से रोक लगाई जा सकती है।

कहां से आई चिकनगुनिया बीमारी :
चिकनगुनिया शब्द अफ्रीकी भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब होता है वह जो झुका दे..., यह वायरस से होने वाला बुखार है।  एडीज एजिप्टी नाम के मच्छर, जिसे पीले बुखार का मच्छर भी कहते हैं, इसके काटने से यह वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed