दुग्ध रोम- ये जड़ीबू़टी कई तरह के पेट की बीमारियों के लिए बहुत लाभदायक है। ये हेपेटाइटिस, सिरोसिस, खाने की विषाक्तता से बचाने की क्षमता रखती है। इसको 900 मिलीग्राम दिन में दो बार लेने से आपका पेट एकदम दुरुस्त रहेगा।
सेब का सिरका- इसको खाने से आप लीवर की विषाक्तता से बच जाएंगे। इसे खाना खाने के पहले लें। ये वसा को जल्दी पचा देता है। एक टेबलस्पून सिरके को एक ग्लास पानी में मिलाइए। फिर इसमें एक टेबलस्पून शहद डालिए। अब इस घोल को दिन में तीन बार पीएं। ये आपके लीवर को बिलकुल साफ रखेगा।
आंवला- ये विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है। दिन में 5 से पांच आंवला खाने से आपका पाचन तंत्र एकदम सही रहेगा।
हल्दी- हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। ये जादुई तरीके से आपके पेट की सेहत सुधारती हैं। ये हेपेटाइटिस बी और सी के वायरस से लड़ने की क्षमता रखती हैं। खाने में एक चुटकी हल्दी आपके पेट को एकदम चकाचक रखेगी।
पपीता- पपीता लीवर सिरोसिस को सही करने का अच्छा घरेलू नुस्खा है। एक ग्लास में दो टेबलस्पून पपीते का जूस निकालिए। उसमें आधा टीस्पून नींबू का रस मिलाइए। इसे रोजाना पिएं।