रेणु फ्रांसिस
घर को खूबसूरत दिखाने के लिए आपके पास ले-देकर सोफे, परदे और होम डेकोर आइटम आदि ही होते हैं। दीवारों को भी आप एक घड़ी या खूबसूरत से दो-चार फ्रेम से सजा देती हैं, लेकिन आजकल बाजार में बेहद खूबसूरत मेटल और लकड़ी के वॉल आइटम तथा वॉल प्लेट आसानी से मिल रहे हैं। साथ ही पीओपी से बना मून सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ऐसे में क्यों न आप भी अपने घर को इन से सजा दें और बना दें सबसे एलिगेंट।
पीओपी से बना मून
पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से बना मून घर की दीवारों या छत को आकर्षक बना सकता है। आप चाहें तो इंटरनेट की मदद से इसे खुद बना सकती हैं या किसी प्रोफेशनल से बनवा सकती हैं। पीओपी से बना मून देखने में आकर्षक लगता है, साथ ही शांति बढ़ता है। यह आज के समय में कला का एक आकर्षक रूप है, जो घर की सजावट को विशेष बनाता है।
2 of 5
सिल्हुट वाॅल डिजाइन
- फोटो : instagram
सिल्हूट दीवार कला
यह कला कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण है, जिसमें मेटल और लकड़ी से बनी, कटी हुई आकृतियां दीवारों पर लगाई जाती हैं। ये सिल्हूट्स किसी भी कमरे में एक शानदार और कलात्मक दृश्य प्रस्तुत करती हैं। प्राकृतिक दृश्यों, जानवरों या सांस्कृतिक प्रतीकों के रूप में यह कला लोगों को खूब भा रही है। मेटल की मजबूती और विभिन्न रंगों के संयोजन की इस कला से घर की सजावट और भी ज्यादा खूबसूरत तथा विशिष्ट बन जाती है।
3 of 5
रेट्रो लुक मिरर
- फोटो : instagram
रेट्रो लुक मिरर
मेटल फ्रेम के दर्पण की चमकदार सतह और डिजाइन घर की दीवारों पर एक आकर्षक और परिष्कृत प्रभाव छोड़ती है। मेटल का फ्रेम फिर चाहे वह गोल्ड, सिल्वर या काले रंग में हो, घर को क्लासी बना देता है। इन दर्पणों के डिजाइन सादे से लेकर जटिल आकार में मिल जाते हैं, जो हर तरह के इंटीरियर के साथ खूबसूरती से मेल खाते हैं।
खूबसूरत दीवार घड़ियां
दीवार घड़ियां घर के इंटीरियर को एक नई शैली प्रदान करती हैं। फिर अगर ये मेटल और लकड़ी के विभिन्न रंग तथा डिजाइन में मौजूद हो तो घर के वातावरण को और अधिक निखार देती हैं। इन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मजबूत और टिकाऊ होती हैं।
यूनिक डिजाइनों के शेल्फ
किताबों से लेकर शोपीस जैसी वस्तुओं को रखने के लिए एक शेल्फ जरूरी होता है। शेल्फ में आप चाहें तो अपनी पसंद के स्टैचू या परिवार की तस्वीरें रख सकती हैं। दीवार में लगा यह शेल्फ कमरे की सजावट में दोगुनी खूबसूरती जोड़ता है।
5 of 5
wall candle holder
- फोटो : Instagram
वॉल कैंडल होल्डर
दीवार पर लगाए जाने वाले कैंडल स्टैंड घर में शांति और सौंदर्य का माहौल बनाते हैं। मोमबत्तियों की मद्धम रोशनी जब इन स्टैंड्स के माध्यम से घर के वातावरण में बिखरती है तो माहौल को आरामदायक बना देती है। आप इन स्टैंड्स को घर के हर कमरे, जैसे कि लिविंग रूम या बेड रूम में लगा सकती हैं।