आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्योहारों की छुट्टियां भी सीमित होती जा रही हैं। कई लोगों को होली पर सिर्फ एक दिन की ही छुट्टी मिलती है। ऐसे में सवाल उठता है कि कम समय में त्योहार का पूरा आनंद कैसे लें?
Holi 2026 Celebration: होली में सिर्फ एक दिन की छुट्टी? ऑफिस वाले ऐसे मनाएं त्योहार
Holi 2026 Celebration Ideas: दफ्तर कर्मचारियों को होली पर एक दिन की छुट्टी मिलती है। अगर ऐसे में एक दिन में त्योहार का पूरा आनंद चाहते हैं तो इस तरह के होली की तैयारी करें ताकि होली की सेलिब्रेशन फीकी न पड़ जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले से करें तैयारी
अगर छुट्टी सिर्फ एक दिन की है, तो तैयारी पहले ही शुरू कर दें।
-
होली से एक-दो दिन पहले ही घर की सफाई और सजावट पूरी कर लें।
-
रंग, पिचकारी और मिठाई पहले से खरीद लें।
-
कपड़े और स्किन केयर प्रोडक्ट तैयार रखें।
इससे त्योहार वाले दिन आपका समय बचेगा और आप तनावमुक्त रहेंगे।
सुबह की होली, शाम को परिवार
एक दिन की छुट्टी में समय को दो हिस्सों में बांटें
-
सुबह: दोस्तों या कॉलोनी में रंगों के साथ होली खेलें।
-
दोपहर बाद: नहाकर आराम करें और परिवार के साथ मिलकर भोजन का आनंद लें।
इस तरह आप सामाजिक और पारिवारिक दोनों जिम्मेदारियां निभा पाएंगे।
घर पर रखें मिनी होली पार्टी
बाहर जाने का समय न हो तो घर पर छोटी सी होली गेट-टुगेदर रखें।
-
ड्राई कलर्स और ऑर्गेनिक गुलाल का उपयोग करें।
-
हल्की-फुल्की स्नैक्स और ठंडाई का इंतजाम करें।
-
म्यूजिक प्लेलिस्ट पहले से तैयार रखें।
कम समय में भी माहौल रंगीन और खुशनुमा बन जाएगा।
वर्चुअल होली भी है एक विकल्प
अगर आप दफ्तर या दूसरे शहर में हैं तो वीडियो कॉल के जरिए परिवार और दोस्तों को शुभकामनाएं दें। सोशल मीडिया पर फोटो, रील्स और मैसेज के जरिए भी त्योहार की खुशी बांटी जा सकती है।