फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   How to Use Shell-Inspired Decor to Create a Relaxing Beach House Look

होम डेकोर: न महंगा फर्नीचर, न बड़ी सजावट! सीपियों और हल्के रंगों से घर को दें बीच हाउस वाला लुक

Tue, 20 Oct 2026 05:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 20 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

Home decor: कोक्विलाज डेकोर की खासियत यह है कि यह घर को सुंदर बनाने के साथ ही मूड को भी बेहतर बनाने का माध्यम भी है। समुद्र से जुड़े रंग और प्राकृतिक आकृतियां आंखों को सुकून देती हैं और घर में छुट्टियों जैसा हल्का-फुल्का अहसास पैदा कर सकती हैं।

विज्ञापन
How to Use Shell-Inspired Decor to Create a Relaxing Beach House Look
Beach house style home decor - फोटो : Ai

विस्तार

समुद्र किनारे बिताया हुआ समय आपको याद आता है? अगर हां, तो घर को सजाने वाला ‘कोक्विलाज’ ट्रेंड आपके लिए ही है। फ्रेंच शब्द ‘कोक्विलाज’ का संबंध सीप और शेल से है। यह ट्रेंड समुद्र, सीप और शंख की आकृतियों से प्रेरित सजावट को खास पहचान देता है। इस ट्रेंड की सबसे खास बात है कि यह घर को पूरी तरह समुद्री थीम में बदलने को नहीं कहता, बल्कि कुछ चुनिंदा चीजों से ही आप अपने घर को सजा सकती हैं।

विज्ञापन

 

बेडरूम में बिखेरें समुद्री ताजगी

 

बेडरूम से इस ट्रेंड की शुरुआत करना सबसे आसान है। हल्का नीला, क्रीम, ऑफ-व्हाइट और सफेद जैसे रंग कमरे को शांत और खुला अहसास देते हैं। बेडसाइड टेबल पर शेल डिजाइन का छोटा लैंप रखें, जिसकी हल्की रोशनी रात में कमरे को बेहद सुकून भरा बनाएगी, जहां आप चैन की नींद ले पाएंगी। दीवार पर समुद्र, सीपियों या लहरों से जुड़ी पेंटिंग इस पूरे लुक को एक खूबसूरत फिनिश दे सकती है।

विज्ञापन

 

लिविंग रूम को दें स्टाइलिश लुक

 

लिविंग रूम में आप कोई बड़ा बदलाव न करके, केवल सेंटर टेबल पर सीप के आकार की ट्रे, डाइनिंग टेबल पर शेल डिजाइन का कैंडल होल्डर और बुकशेल्फ पर छोटा-सा शंख या समुद्री आकृति वाली कलात्मक वस्तु सजाएं। वहीं, किसी कोने में हल्के रंगों वाला आकर्षक फूलदान रखें। कोशिश करें कि सजावटी चीजों की संख्या सीमित रहे, ताकि कमरा खूबसूरत दिखे, न कि भरा-भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाथरूम में पाएं बीच हाउस वाला अहसास

 

बाथरूम में शेल शेप की साबुनदानी, सीप डिजाइन वाला छोटा मिरर या समुद्री आकृतियों वाली सजावटी चीजें रखें। सफेद और हल्के नीले रंगों के साथ इनका मेल बाथरूम को साफ, ताजा और खूबसूरत लुक देने में मदद करेगा।

 

घर में बनाएं अपना ‘सी-साइड कॉर्नर’

 

घर में एक छोटा कोना चुनें और उसे अपनी निजी ‘सी-साइड’ जगह बना दें, जहां आप अपने साथ कुछ समय बिता सकें। एक शेल लैंप, समुद्र की पेंटिंग, हल्के नीले कुशन और सीपियों से सजा छोटा-सा डेकोर पीस इस कोने को खास बना सकता है। चाहें तो यहां एक आरामदायक कुर्सी और छोटी टेबल भी रख सकती हैं। याद रखें, कोक्विलाज का मतलब घर को समुद्र से भर देना नहीं, बल्कि उसकी शांति को सजावट के जरिए महसूस करना है। सही रंगों और कुछ खूबसूरत समुद्री चीजों की मदद से आप इसे सजा सकती हैं।

 

कोक्विलाज डेकोर से बेहतर होगा मूड

 

कोक्विलाज डेकोर की खासियत यह है कि यह घर को सुंदर बनाने के साथ ही मूड को भी बेहतर बनाने का माध्यम भी है। समुद्र से जुड़े रंग और प्राकृतिक आकृतियां आंखों को सुकून देती हैं और घर में छुट्टियों जैसा हल्का-फुल्का अहसास पैदा कर सकती हैं। हल्कें रंग आंखों के साथ ही दिमाग को भी शांति देते हैं। इसलिए आज लोग अपने घरों में सिर्फ महंगे फर्नीचर या चमकदार सजावटी वस्तुएं नहीं, बल्कि ऐसी चीजें भी शामिल कर रहे हैं, जिनसे भावनाएं और यादें जुड़ी होती हैं।

 

कम सजावट में पाएं खूबसूरत नतीजे

 

कोक्विलाज ट्रेंड अपनाते समय संतुलन का ध्यान रखना जरूरी है। हल्के रंगों, प्राकृतिक आकृतियों और कुछ चुनिंदा समुद्री सजावटी वस्तुओं का इस्तेमाल करें। घर को सीपियों और शंखों से भरने के बजाय उन्हें सोच-समझकर सजाएं। सही रंगों और सीमित सजावट से आप अपने घर में समुद्र की शांति और ताजगी का खूबसूरत अहसास ला सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed