Holi 2024 Cleaning Tips: 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगों की होली मनाई जा रही है। होली में लोग रंग खेलते हैं। गुलाल, अबीर जैसे सूखे रंगों के अलावा कई लोग गीले पक्के रंग से भी होली खेलते हैं। खासकर अगर घर में बच्चे हों तो पिचकारी में रंग भरकर एक दूसरे को गीला करके होली का आनंद उठाते हैं। अब त्योहार के मौके पर रंगों का उपयोग कर रहे हैं तो घर में गंदगी होना भी लाजमी है। गुलाल लगाते वक्त घर की फर्श या टाइल्स पर सूखा रंग गिर जाता है, जो जरा सा पानी पड़ने पर फैल कर जमीन को रंगीन कर देता है। वहीं अगर गीले रंग से होली खेली हो तो घर ज्यादा गंदा हो जाता है। रंग के दाग न छूटने का डर आपको खुलकर होली खेलने नहीं देते। बाद में सफाई के दौरान दाग साफ करने के जद्दोजहद परेशान कर देती है। ऐसे में होली के बाद घर की साफ सफाई के आसान तरीकों के बारे में यहां बताया जा रहा है, ताकि रंग या अन्य दाग धब्बों को आसानी से साफ किया जा सके।
Holi 2024 Cleaning Tips: होली खेलने के बाद इन आसान टिप्स से करें घर की सफाई, नहीं रहेंगे कोई दाग-धब्बे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:08 AM IST
सार
होली के बाद घर की साफ सफाई के आसान तरीकों के बारे में यहां बताया जा रहा है, ताकि रंग या अन्य दाग धब्बों को आसानी से साफ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
