टीवी एक्ट्रेस हिना खान छोटे पर्दे के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और फैंस संग कई तस्वीरें व वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है, और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज हिना खान एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। वो कई टीवी शो, कई फिल्म, कई रियलिटी शो, कई गानों का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, हिना आज एक लग्जरी लाइफ जीती हैं, और उन पर किसी चीज की कमी भी नहीं हैं। तो चलिए आपको हिना खान की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
2 of 7
hina khan
- फोटो : instagram/hina khan
दरअसल, हिना खान के मुताबिक वो हर दिन 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं, जिससे उनका आंतरिक सिस्टम हमेशा साफ रहे और उनकी उनकी त्वचा भी खूबसूरत बनी रहे। अपने खाने में वो एक कटोरी दही का इस्तेमाल जरूर करती हैं। इसके अलावा हिना को नारियल पानी पीना काफी पसंद है। इसलिए वो दिन में दो बार नारियल पानी का सेवन करती हैं।
3 of 7
hina khan
- फोटो : instagram/Hina Khan
हिना रोजाना एक आंवला भी खाती हैं, ताकि उनके चेहरे पर ग्लो बना रहे और उनके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सके। वो शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के खाने का सेवन करती हैं, और काफी ज्यादा डायटिंग नहीं करती हैं। हिना खान कहती हैं कि हम क्या खाते हैं, वो हमारे चेहरे पर दिखता है। इसलिए हमें अपने खाने पर ध्यान देना चाहिए।
4 of 7
हिना खान
- फोटो : instagram/Hina khan
हिना खान को टीवी के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अलग पहचान मिली, और इसी शो से हिना ने साल 2009 में टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस शो से हिना ने सिर्फ लोगों के दिलों में जगह बनाई बल्कि, काफी शोहरत और नाम भी कमाया। इसके बाद हिना लगातार आगे बढ़ती गईं, और नागिन, कसौटी जिंदगी की और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में नजर आई।
5 of 7
hina khan
- फोटो : instagram/hina khan
मौजूदा समय में हिना खान एक शो के लिए काफी मोटी फीस पाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिना खान किसी शो के प्रत्येक एपिसोड के लिए लगभग ढाई लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। इसके अलावा हिना म्यूजिक एल्बम और विज्ञापनों के जरिए भी काफी कमाई करती हैं। वहीं, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ब्रेंड के पोस्ट के जरिए भी हिना कमाई करती हैं।