फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गर्मी घर पर बनाएं मैंगो मफिन, बनाने का इससे आसान तरीका कहीं और नहीं मिलेगा

Tue, 07 May 2019 06:40 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 07 May 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
yummy mango muffin recipe at home
mango muffin

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे आम खाना पसंद न हो। आम खाने के लिए लोगों को गर्मी के मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। आपने आज तक मैंगो शेक, आमरस, स्मूदी तो बहुत बनाएं होंगे, लेकिन आज हम आपको बताएंगे मैंगो मफिन की रेसिपी जो आपके परिवार के साथ साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का सही तरीका।   

yummy mango muffin recipe at home
Mango Pulp
सामग्री
मैदा- 1 कप 
कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप
पाउडर चीनी - 1/ 3 कप 
आम का पल्प- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
दूध - 1/2 कप 
मक्खन - 1/3 कप (पिघला हुआ)
नमक -1/4 छोटी चम्मच से कम
बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
yummy mango muffin recipe at home
mango muffin

मैंगो मफिन बनाने की आसान विधि
-सबसे पहले मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को एक साथ एक बाउल में छान लें।
-अब एक दूसरे बाउल में कन्डेन्स्ड मिल्क, मक्खन और आम के पल्प को मिलाकर अच्छे से फेटें। इसके बाद इसमें नमक, पाउडर चीनी और इलायची पाउडर को पेस्ट में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। -इस पेस्ट में थोड़ा सा मैदा डाल कर इतना फैट लें। अगर आपको लग रहा है कि बैटर थोड़ा गाढ़ा है तो उसमें दूध डालकर मिक्स कर लीजिए।
-अब आप ओवन को 180 डिग्री. सेंटीग्रेड पर गरम करने के लिये लगा दीजिये।
-दूसरी तरह मफिन ट्रे में तेल लगा लीजिए या फिर आप पेपर कप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
-अब चम्मच से घोल को इन सांचों में 3/4 भाग तक भर लीजिये। ओवन के गर्म होने पर ट्रे को जाली स्टेन्ड पर रखिये और 20 मिनिट के लिये टाइम सैट कर दीजिये।
-आपके यम्मी मैंगो मफिन बनकर तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed