क्या देशी घी खाने से मोटापा बढ़ता है? वाकई देशी घी हार्ट की समस्याओं में फायदेमंद साबित होता है? क्या देशी घी के सेवन से स्किन चमकदार होती है? देशी घी बच्चों को खिलाया जा सकता है? ऐसे कई सवाल देशी घी के बारे में सामने आते रहते हैं, जिनके जवाब जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं देशी घी के बारे में सबकुछ?
हार्ट, कोलेस्ट्रॉल, कैंसर में कैसे मददगार साबित होता है देशी घी, जानें इसके बारे में सबकुछ
-देशी घी में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। देशी घी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है। कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल में रहने से हार्ट सही तरीके से काम करता है और दिल से जुड़ी किसी तरह की बीमारी होने की संभावना बेहद कम हो जाती है। देशी घी में विटामिन K-2 की भी मात्रा होती है. यह विटामिन ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाने का काम करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
-नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) की रिपोर्ट में भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया कि देशी घी न केवल गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है बल्कि इससे कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। रिपोर्ट में डॉक्टर विनोद कंसल ने बताया कि गाय के देशी घी से कॉन्जुगेटेड लिनोलिक एसिड (CLA) का नैचुरल सोर्स है, जिसके कई फायदे हैं।
-बिड़ला आयुर्वेद के मेडिकल कंसल्टेंट डॉक्टर वृंदा लोटलिकर के मुताबिक, देशी घी ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स का नैचुरल सोर्स है, जो LDL (low-density lipoprotein) कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। गाय का देशी घी एंटी-ऑक्सीडेंट होता है।
ब्यूटी टिप्स से लेकर हेल्दी हार्ट तक, जानें देशी घी के कई उपयोग
झुर्रिया दूर करने में मददगार: देशी घी की कुछ बूंदे लेकर इन्हें झुर्रियों वाली जगह पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय से झुर्रियां कम होने के साथ ही स्किन भी स्वस्थ्य होगी।
ड्रायनेस को ऐसे दूर भगाता है देशी घी: देशी घी की कुछ बूंदे मलाई में मिला लें। दोनों का मिश्रण बनाने के बाद इसे चेहरे या हाथ-पैरों पर लगाएं और करीब आधे घंटे बाद पानी से स्किन धो लें। हफ्ते में कम से कम तीन बार ऐसा करें, ड्रायनेस हमेशा के लिए दूर जाएगी।
आंखों के नीचे काले घेरे/डार्क सर्किल: अगर आपके डार्क सर्किल हैं तो सोने से पहले आंखों के नीचे देशी घी लगाकर थोड़ी देर मसाज करें। कुछ दिनों में आप काले घेरे से मुक्ति पा जाएंगे।
कई गंभीर रोगों से बचाता है:
-देशी घी में विटामिन ए, डी, ई और के की भरपूर मात्रा होती है। यह कई रोगों से हमें बचाता है। देशी घी के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है। देशी घी के सेवन से हार्ट की समस्याएं भी नहीं होती हैं, क्योंकि यह हार्ट ब्लॉकेज को दूर करता है।
-यदि हाथ-पैर में जलन हो रही है तो देशी घी का मालिश करने से काफी आराम मिलता है।
-कभी बार बहुत ज्यादा हिचकी आने लगती हैं। कुछ लोगों को बहुत ज्यादा हिचकी आती हैं। ऐसे में आधा चम्मच गाय का देशी घी खाने से परेशानी दूर हो जाती है।
-हार्ट के मरीजों के लिए भी देशी घी काफी फायदेमंद है। हार्ट के मरीजों को डॉक्टर्स चिकनाई खाने से मना कर देते हैं। ऐसे लोग गाय का देशी घी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डॉक्टर से यह सलाह जरूर लें कि कितनी मात्रा में वे इसका सेवन कर सकते हैं।
-आयुर्वेद के अनुसार, गाय के देशी घी की कुछ बूंदें अगर आप प्रतिदिन तीन बार नाक में डालेंगे तो इससे त्रिदोष यानी वात-पित्त और कफ को ठीक रहता है।
-देशी घी में विटामिन ए, विटामिन के-2, विटामिन डी, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व हार्मोन निर्माण और संतुलन में मददगार होते हैं। गर्भवती स्त्री हो या स्तनपान कराने वाली माताएं इनके लिए देशी घी काफी फायदेमंद होता है।