फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इससे पहले कि सर्दी का मौसम बीत जाए, गोभी से बने ये स्वादिष्ट व्यंजन जरूर चख लें

Fri, 17 Jan 2020 08:35 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 17 Jan 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
winter special try delicious gobi recipe in this winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दी का मौसम और इस मौसम में मिलने वाली खाने की चीजों का मजा ही सबसे अलग है। इस मौसम में मिलने वाली गोभी भी एक बहुत बढ़िया सब्जी है। वैसे तो गोभी अब हमेशा बाजार में आसानी से मिल जाती है लेकिन सर्दियों में इसका जो स्वाद होता है वो शायद ही किसी और मौसम में मिले। गोभी पकौड़ा, गोभी परांठा और गोभी आलू की सब्जी काफी पसंद की जाती है। हालांकि गोभी के इस्तेमाल से और भी कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं, जिन्हें आपने पहले न चखा हो। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि गोभी से बनने वाले खास व्यंजनों के बारे में...

winter special try delicious gobi recipe in this winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तंदूरी गोभी
तंदूरी चिकन, तंदूरी पनीर टिक्का या फिर तंदूरी चाप खाने के शौकीन हैं तो यकीनन आपको तंदूरी गोभी की यह डिश काफी पसंद आएगी। यह किसी भी पार्टी में सर्व करने के लिए परफेक्ट हैं। फूलगोभी के पीस को ढेर सारे मसालों में मैरीनेट करके तंदूर या ओवन में ग्रिल किया जाता है। पुदीने की चटनी के साथ खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

winter special try delicious gobi recipe in this winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कॉलीफ्लावर चिली फ्राई
अगर कभी आप अपने दोस्तों के साथ घर पर पार्टी करने के मूड में हैं और आप कुछ झटपट तैयार करना चाहते हैं तो कॉलीफ्लावर चिली फ्राई बिल्कुल बढ़िया डिश है। इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जाता है। गोभी को सबसे पहले चावल के आटे के बैटर डिप करके तेल में डीप फ्राई करके कढ़ी पत्ता, दही और हरी मिर्च का एक तड़का दिया जाता है। इसमें फ्राई गोभी को डालकर अच्छे से मिक्स किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
winter special try delicious gobi recipe in this winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गोभी मंचूरियन
मंचूरियन आप में से काफी लोगों का फेवरेट होगा, इस रेसिपी में मंचूरियन बनाने के लिए गोभी को उपयोग में लाया गया है। सब्जी, मसाले और सॉस का बढ़िया कॉम्बिनेशन मिलेगा। वैसे तो यह एक बढ़िया स्नैक रेसिपी जिसे आप ऐसे भी खा सकते हैं लेकिन, एक पूरा मील बनाने के लिए आप इसे फ्राइड राइस या फिर नूडल्स के साथ भी एंजॉय कर सकते हैं।

विज्ञापन
winter special try delicious gobi recipe in this winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चिली गोभी
चिली गोभी बहुत ही स्वाद होती है जिसे न सिर्फ वेजिटेरियन ही नहीं बल्कि नॉन वेजिटेरियन भी पसंद करते हैं। चिली गोभी बनाने में काफी आसान है। यह एक इंडो-चाइनीज डिश है जिसे ड्राई और ग्रेवी दोनों तरीके से बनाया जा सकता है। लेकिन हम आज हम आपको ड्राई चिली गोभी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे पार्टी के दौरान स्टार्टर के रूप में भी सर्व किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed