Karwa Chauth Food Recipes In Hindi: करवा चौथ पर दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद चांद के दर्शन और पूजा करने के बाद व्रत खोला जाता है। ऐसे में व्रत का पारण करते समय खानपान का ध्यान रखना भी जरूरी है। कई महिलाएं व्रत खोलते ही पूड़ी-कचौड़ी, मिठाई या मसालेदार पकवान खा लेती हैं, लेकिन लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद हल्का और पौष्टिक भोजन करना बेहतर रहता है। इसके लिए आपको बाजार से महंगी चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद दाल, चावल, दही और सब्जियों से झटपट स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ पर चांद देखने के बाद आप क्या-क्या बना सकती हैं।
करवा चौथ का चांद देखने के बाद व्रत खोलने के लिए बनाएं ये आसान और स्वादिष्ट व्यंजन
Karwa Chauth Recipes: करवा चौथ पर दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद व्रत खोलते समय खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी सोच रही हैं कि चांद के दर्शन के बाद सबसे पहले क्या खाएं, तो इस तरह के हल्के और पौष्टिक फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको सामान्य भारतीय खाना पसंद है, तो व्रत खोलने के बाद दाल-चावल खा सकती हैं। दाल में आवश्यक अमीनो एसिड और चावल में कार्बोहाइड्रेट होता है। दोनों को मिलाकर खाने से शरीर को उच्च गुणवत्ता वाला कम्प्लीट प्रोटीन मिलता है।
सामग्री
- अरहर (तूर) दाल - 1 कटोरी
- चावल - 1 कटोरी
- पानी - 4 कटोरी (दाल और चावल के हिसाब से अलग-अलग)
- हल्दी, नमक - स्वादानुसार
- तड़के के लिए- घी या तेल, जीरा, हींग, हरी मिर्च, कटा हुआ प्याज और टमाटर (इच्छानुसार)
बनाने का तरीका
- दाल और चावल को अलग-अलग या साथ में 2-3 बार साफ पानी से अच्छे से धो लें।
- कुकर में दाल, पानी (लगभग 3 कटोरी), हल्दी और नमक डालकर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं।
- चावल को बर्तन में पानी डालकर उबाल लें या कुकर में 1 सीटी में पका कर अलग रख लें।
- एक पैन में थोड़ा घी या तेल गर्म करें। इसमें जीरा, हींग, कटी हुई हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- इस तड़के को उबली हुई दाल में मिलाएं।
- गरमा-गरम चावल के ऊपर दाल डालें और साथ में अचार या सलाद रखकर सर्व करें।
व्रत खोलने के बाद मूंग दाल की खिचड़ी खाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह नरम होती है और कम मसालों के साथ बनाई जाए तो आसानी से खाई जा सकती है।
सामग्री
- एक कप धुली हुई मूंग दाल
- एक कप चावल
- 1/2 कप कटी हुई मिक्स सब्जियां
- 1 मध्यम टमाटर, 1 हरी मिर्च कटी हुई
- 1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट, 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 2 सूखी लाल मिर्च,1 चम्मच खड़े मसाले
- 3 बड़े चम्मच घी,1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/8 चम्मच हींग
- 1/2 छोटा चम्मच राई
बनाने का तरीका
- मूंग दाल मसाला खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल और चावल को अच्छे से धोकर रख लें।
- अब एक कुकर में घी डालकर गरम करने के बाद उसमें खड़े मसालों के साथ सब्जियां डालकर भून लें।
- इसके बाद कुकर में चावल, मूंग दाल और पानी डालकर सीटी लगा दें।
- इसके बाद एक कढ़ाही में घी गरम करके उसमें जीरा और हींग डालने के बाद टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर,
- नमक, लाल मिर्च पाउड और अदरक का पेस्ट, गरम मसाला डालकर कुछ देर और पकाएं
- फिर इसमें तैयार खिचड़ी डालकर लगभग 10 मिनट पकाएं।
- खिचड़ी को जरूरत के अनुसार नरम रखें। चाहें तो साथ में थोड़ा दही भी ले सकती हैं।
कढ़ी चावल में दही या छाछ और बेसन का उपयोग होता है, जिससे पेट में प्रोबायोटिक्स (अच्छे बैक्टीरिया) बढ़ते हैं और पाचन मजबूत होता है।
सामग्री
- दही या छाछ (2 कप), बेसन (3-4 चम्मच), हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, पानी, और पकौड़ों के लिए बेसन।
- घी या तेल, राई, जीरा, मेथी दाना, हींग, करी पत्ते, सूखी लाल मिर्च, और बारीक कटा हुआ प्याज-लहसुन-अदरक।
- चावल (1 गिलास), पानी (डेढ़ से 2 गिलास), और थोड़ा सा जीरा।
बनाने का तरीका
- एक बड़े बर्तन या बाउल में दही और बेसन को अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे।
- इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और जरूरत के अनुसार पानी डालकर पतला घोल बना लें।
- एक कड़ाही या पैन में थोड़ा घी या तेल गर्म करें। इसमें राई, जीरा, मेथी दाना, हींग, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें।
- अब बारीक कटा प्याज, लहसुन और अदरक डालकर हल्का सा भून लें।
- अब इस तड़के में तैयार किया हुआ दही-बेसन का घोल डालें और लगातार चलाते हुए एक उबाल आने दें।
- उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें और इसे 15 से 20 मिनट तक पकने दें।
- बेसन के पकौड़े बनाकर कढ़ी में डालें और 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं, जिससे पकौड़े कढ़ी का रस अच्छी तरह सोख लें।
- अंत में नमक और गरम मसाला डालें।
- कुकर या पतीले में घी गर्म करके जीरा डालें, फिर धुले हुए चावल और पानी डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं या उबाल लें।
- गरमागरम चावल के ऊपर कढ़ी और पकौड़े डालें, ऊपर से हल्का घी या तड़का रखकर अचार और पापड़ के साथ सर्व करें।
दही और मौसमी फलों का बाउल
अगर व्रत खोलने के बाद कुछ हल्का खाने का मन है, तो ताजे फलों और दही का बाउल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए केला, सेब, अनार और ताजा दही लें। फलों को छोटे टुकड़ों में काटकर दही के साथ मिलाएं। अतिरिक्त चीनी डालने से बचें। यह विकल्प खासतौर पर उन महिलाओं के लिए उपयोगी है, जिन्हें व्रत खोलने के तुरंत बाद भारी खाना पसंद नहीं आता। यदि दही खाने से आपको एसिडिटी या पेट में परेशानी होती है, तो इसे छोड़ सकती हैं।
करवा चौथ 2026: व्रत के बाद मीठे में बनाएं रबड़ी जैसी स्वादिष्ट खीर, परिवार भी करेगा जमकर तारीफ