फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sweet Potato Dishes: शकरकंद से बनने वाले पांच स्वादिष्ट पकवान, खाकर उठाएं सर्दियों का आनंद

Thu, 21 Nov 2024 02:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 21 Nov 2024 02:22 PM IST
सार

शकरकंद से आप कई स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं। यहां पांच बेहतरीन व्यंजन दिए गए हैं, जिसे खाने से सर्दियों का मजा भी दोगुना हो जाएगा। 

 

विज्ञापन
winter special recipes five ways to eat Sweet Potato in hindi disprj
शकरकंद से बनने वाले पांच स्वादिष्ट पकवान - फोटो : Adobe stock

Sweet Potato Dishes: सर्दियों का मौसम आते ही खाने के शौकीन लोग काफी खुश हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में खाने के काफी विकल्प आने लगते हैं जो हेल्थ के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं। इसी मौसम में बाजारों में शकरकंद मिलने लगी है। सर्दियों के मौसम में मिलने वाली शकरकंद शरीर को काफी लाभ पहुंचाती हैं। यही वजह है कि लोग इसका सेवन भी खूब करते हैं। 



वैसे तो ज्यादातर लोग शकरकंद भून कर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शकरकंद से कई अन्य पकवान भी बनते हैं जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हम आज आपको पांच ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शकरकंद से बनते हैं। 

winter special recipes five ways to eat Sweet Potato in hindi disprj
शकरकंद की टिक्की - फोटो : instagram
शकरकंद की टिक्की 

इसे बनाना काफी आसान है। टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले उबली हुई शकरकंद को मैश करें। अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और मसाले मिलाएं। टिक्की का आकार देकर घी/तेल में फ्राई करें। खट्टी-मीठी चटनी के साथ इसे परोसें। 

 
winter special recipes five ways to eat Sweet Potato in hindi disprj
शकरकंद की खीर - फोटो : instagram

शकरकंद की खीर 

खीर बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को उबालकर छोटे टुकड़ों में काटें। अब इसे दूध में पकाएं और फिर आखिर में उसमें चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें। अगर आप इसे गरम ही परोसेंगे तो इसका स्वाद बढ़ जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
winter special recipes five ways to eat Sweet Potato in hindi disprj
शकरकंद की चाट - फोटो : instagram

शकरकंद की चाट

इसके लिए सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें। चाहें तो इसे भून भी सकते हैं। उबालने के बाद इसके छोटे-छोटे टुकड़े करें। अब इसमें खट्टी-मीठी चटनी के साथ मसाले और नींबू मिक्स करें। इसे परोसते वक्त इसमें नमकीन जरूर डालें। उससे इसमें स्वाद बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
winter special recipes five ways to eat Sweet Potato in hindi disprj
शकरकंद का हलवा - फोटो : instagram

शकरकंद का हलवा 

शकरकंद का हलवा खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को उबालकर मैश करें। इसके बाद इसे घी में इसे भूनें। जब ये सही से भुन जाए तो इसमें दूध, चीनी, इलायची पाउडर डालें। पकने के बाद आप इसमें ऊपर से काजू, बादाम और किशमिश डाल सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed