फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में बनाएं गुड़ का पराठा, बच्चों को स्वाद के साथ सेहत भी मिलेगी

Fri, 15 Jan 2021 08:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 15 Jan 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
winter breakfast recipes make jaggery paratha
jaggery

सर्दियों का मौसम आते ही सुबह के नाश्ते में पराठे की डिमांड होती है। कभी आलू का तो कभी गोभी। लेकिन इन सब पराठों को बनाने जहां समय और मेहनत लगती है। वहीं ये पराठे ज्यादा मात्रा में खाने से फैट बढ़ाते है। ऐसे में अगर आप बच्चों को सर्दियों में कुछ फटाफट और सेहतमंद खिलाना चाहती हैं। जिससे कि उनका पेट भी भर जाए तो बनाएं गुड़ का पराठा। जो स्वाद भी देगा और सेहत भी। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की रेसिपी। 

winter breakfast recipes make jaggery paratha
गुड़ के फायदे - फोटो : Facebook/Ashutosh Kumar Singh
सामग्री
  • आटा 500 ग्राम 
  • पानी जरूरत के अनुसार
  • एक कप गुड़, कद्दूकस कर लें
  • 2 छोटे चम्मच सफेंद तिल
  • 2 बड़े चम्मच काजू (बरीक पीसा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच बादाम (बरीक पीसा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच पिस्ता (बरीक पीसा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच किशमिश, बारीक काट लें
  • घी जरूरत के अनुसार
winter breakfast recipes make jaggery paratha
paratha
विधि
  •  गुड़ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को गूंथकर अलग रख दें।
  •  भरावन बनाने के लिए एक कटोरे में गुड़, तिल, काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  •  आटे से 8-10 बराबर लोइयां तोड़ लें।
  •  एक लोई लेकर हल्का मोटा बेल लें। इसके बीच में 2 बड़ा चम्मच भरावन रखकर अच्छी तरह बंद करके हल्के हाथों से बेल लें। बेलने के लिए थोड़ा आटा यानी पलेथन लगा लें।
  •  मीडियम आंच पर तवा रखकर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें बेला हुआ पराठा रखकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।
  •  इसी तरीके से बाकी लोइयों से भी पराठा बना लें।
  •  तैयार पराठों को गर्मागर्म सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed