फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चॉकलेट के बारे में कितना जानते हैं आप, कैसे पड़ा नाम और कहां से आई, रोचक बातें

Sun, 21 Jan 2018 05:36 PM IST
गोविंद कुमार
गोविंद कुमार Updated Sun, 21 Jan 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
Where does it come from here is some interesting things about chocolate
chocolate
'चॉकलेट' का यह नाम कैसे पड़ा इसके बारे में कई अलग-अलग विचार हैं। कुछ के अनुसार, यह शब्‍द मूलत: स्‍पैनिश भाषा का शब्‍द है। ज्‍यादातर तथ्‍य बताते हैं कि 'चॉकलेट' शब्‍द माया और एजटेक सभ्‍यताओं से ही निकला है, जो मध्‍य अमेरिका से संबंध रखती हैं। एजटेक की भाषा नेहुटल में चॉकलेट' शब्‍द का मतलब होता है खट्टा या कड़वा।

 
2000 वर्ष पूर्व अमेरिका के वर्षा वनों में कोको के पेड़ खोजे गए थे। केको या कोको के पेड़ की फलियों में जो बीज होते हैं, उनसे चॉकलेट बनाई जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सबसे पहले चॉकलेट मैक्‍सिको और मध्‍य अमेरिका में ही बनाई गई थी।
 
Where does it come from here is some interesting things about chocolate
chocolate
1528में स्‍पेन ने जब मैक्‍सिको पर कब्‍जा किया, तो वहां का शासक भारी मात्रा में कोको के बीजों और चॉकलेट बनाने के यंत्रों को अपने साथ स्‍पेन ले गया। जल्‍दी ही स्‍पेन में चॉकलेट रईसों का एक पसंदीदा ड्रिंक बन गया। 
 
1606 तक इटली में भी चॉकलेट प्रसिद्ध हो गई। माना जाता है कि इटली के एक यात्री फ्रेंसिस्‍को कारलेटी ने चॉकलेट पर स्‍पेन के एकाधिकार को खत्‍म किया और चॉकलेट को इटली ले गया। फ्रेंसिस्‍को ने मध्‍य अमेरिका के लोगों को चॉकलेट बनाते देखा और अपने देश इटली में भी चॉकलेट का प्रचार-प्रसार किया।
Where does it come from here is some interesting things about chocolate
chocolate
1650 में इंग्‍लैंड में चॉकलेट की आमद हुई । शुरुआती दौर में लोग चॉकलेट को पीते थे। एक अंग्रेज डॉक्‍टर सर हैंस स्‍लोने ने दक्षिण अमेरिका का दौरा किया और खाने वाली चॉकलेट की रेसिपी तैयार की। कैडबरी मिल्‍क चॉकलेट की रेसिपी सर हैंस स्‍लोने ने ही बनाई।

1615 में  फ्रांस ने ड्रिंकिंग चॉकलेट का स्‍वाद चखा। फ्रांस के लोगों को मानना था कि चॉकलेट स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से बहुत लाभदायक पदार्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Where does it come from here is some interesting things about chocolate
chocolate
तीखे से मीठे तक

पहले चॉकलेट का स्वाद तीखा हुआ करता था और इसे पिया जाता था। अमेरिका के लोग कोको बीजों को पीसकर उसमें विभिन्‍न प्रकार के मसाले जैसे मिर्च, वनीला आदि डालकर इसे एक पेय की तरह परोसा करते थे। चॉकलेट के मीठे स्वाद की बात की जाए, तो इसका श्रेय यूरोप को जाता है, जहा चॉकलेट में मिर्च की जगह दूध और शक्कर डाली गई। साथ ही, चॉकलेट को तीखे चटपटे पेय से एक मीठी खाने की चीज भी यूरोप में ही बनाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed