{"_id":"5a647b5f4f1c1b83268b5948","slug":"how-these-5-chocolates-get-unique-names","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया में बिकती हैं 5 अलग तरह की चॉकलेट, कैसे मिले इन्हें अनोखे नाम","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
दुनिया में बिकती हैं 5 अलग तरह की चॉकलेट, कैसे मिले इन्हें अनोखे नाम
गोविंद कुमार
Updated Sun, 21 Jan 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
chocolate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं। दुनियाभर में स्विट्जरलैंड और बेल्जियम की चॉकलेट का नाम है। सिर्फ बच्चों को ही नहीं हर उम्र के लोगों को चॉकलेट पसंद होती है। बच्चों को खुश करने से लेकर गर्लफ्रेंड को मनाने तक के लिए सबका इलाज है चॉकलेट। आज हम आपको बताने जा रहे है 5 चॉकलेट और इनके अनोखे नाम के बारे में।
toblerone
टोबलेरोन
पिरामिड के आकार वाली इस चॉकलेट का नाम स्विट्जरलैंड के थियोडोर टोबलेर के नाम पर पड़ा। 1908 में अपने चचेरे भाई इमिल बोमाल के साथ मिस्टर टोबलेर ने इस अनोखी मिल्क चॉकलेट का उत्पादन शुरू किया था। टोबलेरोन को अपने पिरामिड के आकार के लिए जाना जाता है।

mars bar
मार्स बार
मार्स बार चॉकलेट का नाम इसे बनाने वाली कंपनी के नाम पर पड़ा। इस कंपनी का नाम इसके संस्थापक फ्रैंकलिन क्लेरेंस मार्स के नाम पर पड़ा था, जिसकी स्थापना 1911 में हुई। मार्स बार ब्रिटेन में बहुत लोकप्रिय है। मार्स इंकॉर्पोरेटेड कंपनी ने 1923 में बड़े स्तर पर चॉकलेट का उत्पादन करना शुरू किया।

bournville
बॉर्नविल
बॉर्नविल चॉकलेट का नाम इंग्लैंड के बर्मिंघम में स्थित बॉर्न ब्रक टाउन के नाम पर पड़ा। कैडबरी ब्रदर्स जॉर्ज और रिचर्ड ने अपनी फैक्टरी का नाम जगह के शुरुआती नाम बॉर्न और टाउन के लिए फ्रेंच भाषा में उपयोग होने वाले विले को मिलाकर रखा। 1908 में इस चॉकलेट का उत्पादन शुरू हुआ।

twix
ट्विक्स
ट्विक्स चॉकलेट का नाम दो शब्दों ट्विन और मिक्स को मिलाकर रखा गया। ट्विन से मतलब इसमें दो अलग-अलग भाग का होना और मिक्स से आशय है, इसका विभिन्न चीजों जैसे कैरमेल, चॉकलेट और बिस्किट आदि का मिश्रण। 1967 में लंदन में इस चॉकलेट का उत्पादन शुरू हुआ।