फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujiya Or Gujhia: गुझिया और गुजिया में क्या है अंतर? केवल नाम का झोल या स्वाद का खेल, आइए दूर करें कंफ्यूजन

Wed, 12 Mar 2025 10:49 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Mar 2025 10:49 AM IST
सार

gujiya and gujhia: लेकिन जैसे ही होली करीब आती है, एक सवाल हर साल मन में उठ ही जाता है, गुजिया और गुझिया में आखिर फर्क क्या है? अगर आपके मन में भी यह सवाल बार-बार आता है, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। चलिए, इस मीठे राज से पर्दा उठाते हैं।

विज्ञापन
What is the difference between Gujiya and Gujia Just a confusion of name or a game of taste lets clear
गुजिया और गुझिया में क्या है अंतर? - फोटो : Adobe stock

होली का त्योहार बस दस्तक देने ही वाला है! रंगों की इस बहार के लिए हर घर में तैयारियां जोरों पर हैं। जहां महिलाएं स्वादिष्ट पकवानों की तैयारी में जुटी रहती हैं, वहीं घर के पुरुष खोया और मेवों के इंतजाम के लिए मंडियों के चक्कर लगाने लगते हैं। होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि स्वाद और मिठास का भी है और जब बात होली की हो, तो गुजिया का नाम खुद-ब-खुद ज़ुबां पर आ ही जाता है। ठंडाई, तरह-तरह के स्नैक्स और गुजिया की मिठास इस त्योहार का मजा दोगुना कर देती है। और हां, आलू के पापड़ की खस्ता महक भी हर घर में फैलने लगती है, जो होली की फीलिंग को पूरी तरह से सेट कर देती है।



लेकिन जैसे ही होली करीब आती है, एक सवाल हर साल मन में उठ ही जाता है, गुजिया और गुझिया में आखिर फर्क क्या है? अगर आपके मन में भी यह सवाल बार-बार आता है, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। चलिए, इस मीठे राज से पर्दा उठाते हैं।

What is the difference between Gujiya and Gujia Just a confusion of name or a game of taste lets clear
गुजिया और गुझिया में क्या है अंतर? - फोटो : Adobe stock

नाम का ट्विस्ट: बस उच्चारण का खेल

  • गुजिया और गुझिया के बीच का सबसे पहला और बड़ा अंतर उनके नाम में छिपा है।
  • उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में इसे गुजिया कहा जाता है।
  • वहीं, कुछ इलाकों में इसे गुझिया के नाम से पुकारा जाता है।
  • हालांकि, नाम के इस हल्के से बदलाव से स्वाद पर कोई असर नहीं पड़ता। चाहे आप इसे गुजिया कहें या गुझिया, दोनों का स्वाद उतना ही लाजवाब होता है!
What is the difference between Gujiya and Gujia Just a confusion of name or a game of taste lets clear
गुजिया और गुझिया में क्या है अंतर? - फोटो : instagram

क्षेत्रीय रंग और स्वाद का तड़का

  • गुजिया और गुझिया के नाम का फर्क उनकी भौगोलिक पहचान से जुड़ा हुआ है।
  •  राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में इसे गुजिया कहा जाता है।
  •  वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में इसे गुझिया के नाम से जाना जाता है।
  • बनाने का तरीका भले ही लगभग एक जैसा हो, लेकिन हर राज्य में इसमें वहां के खास फ्लेवर का जादू मिल जाता है। यही वजह है कि हर जगह की गुजिया-गुझिया का स्वाद थोड़ा अलग हो सकता है।


 बनाने के तरीके में हल्का-सा ट्विस्ट

  • गुजिया और गुझिया दोनों ही मैदे की लोई से बनाई जाती हैं। इनकी फिलिंग में सूखे मेवे, खोया, नारियल और चीनी डाली जाती है, लेकिन बनाने के तरीके में थोड़ा फर्क जरूर होता है।
  •  कुछ जगहों पर गुझिया को अधिक कुरकुरा बनाने के लिए उसके ऊपर चाशनी की एक पतली परत चढ़ाई जाती है।
  • वहीं, गुजिया को सामान्य रूप से हल्का फ्राई करके उसकी प्राकृतिक मिठास को बनाए रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is the difference between Gujiya and Gujia Just a confusion of name or a game of taste lets clear
गुजिया और गुझिया में क्या है अंतर? - फोटो : instagram
आकार और बनावट में अंतर
  • गुजिया और गुझिया के आकार और बनावट में भी थोड़ा सा अंतर नजर आता है
  • गुजिया का आकार हल्के घुमावदार किनारों वाला होता है, जो इसे एक सुंदर लुक देता है।
  • गुझिया का आकार थोड़ा छोटा और मोटा हो सकता है।
  •  कुछ लोग इसे डीप फ्राई करते हैं ताकि यह ज्यादा खस्ता बने, जबकि कुछ इसे हल्का सेंककर उसकी सॉफ्टनेस बरकरार रखते हैं।
विज्ञापन
What is the difference between Gujiya and Gujia Just a confusion of name or a game of taste lets clear
गुजिया और गुझिया में क्या है अंतर? - फोटो : instagram

 स्वाद और फिलिंग का खेल
गुजिया और गुझिया के स्वाद में भी एक छोटा-सा फर्क होता है:

  • गुजिया की फिलिंग में खोया और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद रिच और मीठा होता है।
  • गुझिया में खोया के साथ सूजी या नारियल मिलाया जाता है, जिससे इसका स्वाद हल्का और टेक्सचर अधिक कुरकुरा हो जाता है।
  • यानी कि एक में रिचनेस का मजा, तो दूसरी में हल्केपन की मिठास
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed