फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन वीक 2024: चॉकलेट डे पर पार्टनर के लिए तैयार करें कुकीज, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Thu, 08 Feb 2024 03:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 08 Feb 2024 03:47 PM IST
सार

अगर आप इस वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को स्पेशल एहसास कराना चाहते हैं, तो उन्हें चॉकलेट डे के दिन घर पर बनी कुकीज देकर सरप्राइज दे सकते हैं। 

विज्ञापन
valentine's week 2024 chocolate day 2024 eggless chocolate cookies recipe in hindi
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : pexel

हर कपल के लिए वैलेंटाइन डे का दिन बेहद खास होता है। इस दिन अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराने के लिए लोग कई काम करते हैं। बहुत से लोग अपने पार्टनर को डेट पर ले जाते हैं, और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग अपने पार्टनर को अपने हाथ से कुछ बनाकर खिलाते हैं।



वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं ताकि उनके प्यार की मिठास इस चॉकलेट की तरह बनी रहे।

अगर आपके पार्टनर को भी चॉकलेट खाना पसंद है, लेकिन आप उनके चॉकलेट डे को और खास बनाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के लिए पहले से ही चॉकलेट कुकीज तैयार करके रख सकते हैं। पहले से तैयार की हुई कुकीज अपने पार्टनर को चॉकलेट डे के दिन देकर आप उन्हें खुश कर सकते हैं। 

valentine's week 2024 chocolate day 2024 eggless chocolate cookies recipe in hindi
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : social media

कुकीज बनाने का सामान

  • 1 कप मैदा
  • 1/2 कप बटर 
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/4 कप कॉको पाउडर 
  • 1/4 छोटी चम्मच वैनिला एसेंस
  • 1/4 कप दूध

 

valentine's week 2024 chocolate day 2024 eggless chocolate cookies recipe in hindi
वैलेंटाइन वीक 2024 - फोटो : pixa

विधि

घर पर चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले बटर को एक बड़े कटोरे में पिघला लें। इसके बाद चीनी को बटर में डालें और अच्छे से मिला लें, ताकि ये आपस में अच्छी तरह से घुल जाएं। अब इसमें वैनिला एसेंस डालें और फिर से अच्छे से मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
valentine's week 2024 chocolate day 2024 eggless chocolate cookies recipe in hindi
विधि - फोटो : istock

अब इसमें मैदा और कॉको पाउडर डालें। इसको सही तरह से मिक्स करते हुए इसमें धीरे-धीरे दूध डालें। जब दूध अच्छी तरह से मिल जाए तो इसके आटे की तरह गूंथ लें।

विज्ञापन
valentine's week 2024 chocolate day 2024 eggless chocolate cookies recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ध्यान रखें कि ये मिश्रण ज्यादा पतला या ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए। मिश्रण तैयार होने के बाद इसकी लोई बनाएं और मनपसंद आकार दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed