फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलू के पराठे खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल का पराठा

Sat, 28 Sep 2019 07:37 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 28 Sep 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
try once mung dal paratha
paratha
सुबह नाश्ते में अगर आप भी पराठे खाने के शौकीन हैं तो इस हफ्ता आलू या पनीर नहीं दाल पराठा ट्राई करें। ये पराठा ना सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है दाल का पराठा।


try once mung dal paratha
paratha - फोटो : instagram

आवश्यक सामग्री
-गेहूं का आटा- 2 कप
-आधा कप मूंग दाल
-नमक स्वाद अनुसार
-चार चम्मच तेल
-हरा धनिया
-अदरक
-दो हरी मिर्च
-हींग
-जीरा
-एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-एक चम्मच हल्दी पाउडर
-आधा चम्मच धनिया पाउडर, गरम मसाला

try once mung dal paratha
paratha

मूंग दाल पराठा बनाने की विधि
एक प्याले में 2 कप गेहूं का आटा, आधा चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच तेल और पानी मिलाकर आटा गूथ लें। फिर उसे 20 मिनट छोड़ दें। अब आधा कप मूंग दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखें। इसके बाद दाल को मिक्सर में डालकर बिना पानी मिलाए पीस लें। एक पैन में दो चम्मच तेल डाल कर तेज आंच पर गर्म कर लें। तेल गर्म होने पर आधा चम्मच जीरा, आधी चुटकी हींग, दो हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल कर धीमी आंच पर भूनें। इसमें पीसी हुई दाल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, छोटी चम्मच गरम मसाला डालकर अच्छी तरह भूनें।

हल्की खुशबू आने लगे तो तीन बड़ा चम्मच हरा धनिया डाल कर थोड़ी देर भून लें। फिर उसे एक प्लेट में निकाल लें।आटे को तेल की मदद से मुलायम कर लें। लोई बनाए और थोड़ा बेलकर 2-3 चम्मच स्टफिंग भरकर बंद कर दें।अब उंगलियों से दबा कर सूखे आटे में लपेट लीजिए, फिर हल्के हाथ से गोल गोल रोटी या परांठे के आकार जैसा बेल लें।

तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर चारों ओर फैला दें अब तवे पर पराठा डाल दें। धीमी आंच पर सिकने दें। पराठे के एक साइड पर हल्का सा तेल लगाएं और पलट कर दूसरी साइड भी तेल लगा दें। अब आंच तेज कर पराठे को दबाते हुए सेक लें। अच्छी तरह से सिक जाने के बाद उसे तवे पर से उतार कर किसी बर्तन में रखें। चटनी या सॉस के साथ खाने में परोस सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed