फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: भुने हुए टमाटर से बनाएंगे चटनी तो मिलेगा अलग स्वाद, मिनटों में हो जाएगी तैयार

Fri, 16 Sep 2022 06:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 16 Sep 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
Tomato Chutney Recipe How To Make Bhune Tamatar Ki Chutney In Hindi
tomato - फोटो : iStock

खाने का जायका बढ़ाने के लिए लोग रायता, चटनी, अचार, सलाद को शामिल करते हैं। खासतौर पर भारतीय व्यंजनों की लिस्ट में ये जरूर होते हैं। खासतौर पर चटनी तो बहुत लोगों को पसंद होती है। अलग-अलग चीजों से और स्वाद वाली ये चटनी खाना का स्वाद बढ़ा देती हैं। सबसे खास बात कि इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। तो अगर आप भी अलग-अलग चटनी खाने के शौकीन हैं तो इस बार भुने हुए टमाटर की चटनी बनाकर खाएं। इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा। 

Tomato Chutney Recipe How To Make Bhune Tamatar Ki Chutney In Hindi
tomato
भुने हुए टमाटर की चटनी बनाने की सामग्री

दो चम्मच तेल, टमाटर दो बड़े आकार के, लहसुन की कलियां, सूखी लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, करी पत्ता, जीरा, राई, अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज छोटा।

Tomato Chutney Recipe How To Make Bhune Tamatar Ki Chutney In Hindi
टमाटर - फोटो : pixabay
भुने टमाटर की चटनी बनाने की विधि

भुने हुए टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को भून लें। इसके लिए पहले टमाटर को धोकर साफ कर लें। फिर गैस के ऊपर आंच पर रखकर पका लें। गैस पर इसे तब तक भूनें। जब तक कि ये मुलामय होकर छिलका ना छोड़ने लगे। जब टमाटर अच्छी तरह से पक जाएं तो इन्हें किसी बाउल में रख लें। फिर इन्हें अच्छी तरह से मैश करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tomato Chutney Recipe How To Make Bhune Tamatar Ki Chutney In Hindi
टमाटर की चटनी - फोटो : istock
पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमे जीरा चटकाएं। साथ में राई और करी पत्ता डालकर भूनें। साथ में लहसुन और अदरक डालकर भूनें। जब ये सुनहरा होने लगे तो इसमे कटे हुए प्याज, हरी मिर्च को मिलाकर भूनें। जब ये मुलायम हो जाए तो इसमे टमाटर, नमक डालकर अच्छी तरह से भूनें। बस तैयार है स्वादिष्ट तंदूरी टमाटर की चटपटी चटनी। इसे किसी भी स्नैक्स या खाने के साथ परोसें। अगर आप इसे और स्मूद बनाना चाहते हैं तो इसे मिक्सी के जार में पीस लें। इससे चटनी और भी ज्यादा स्मूद हो जाएगी। हालांकि इसका स्वाद बिना स्मूद किए ही ज्यादा आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed