Eid Special Sweet Dishes: इस साल 3 मई को ईद मनाई जा रही है। ईद का नाम आते ही सेवइयां और लजीज पकवान याद आते हैं। रमजान के पाक महीने के अंत में जब ईद का चांद निकलता है तो घरों में जश्न का माहौल बन जाता है। ईद के मौके पर रिश्तेदार, दोस्त और प्रियजन एक दूसरे के घर जाते हैं, ईद मिलते हैं। इस दौरान घरों में तरह तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। लोग ईद की पार्टी का भी आयोजन करते हैं। ऐसे में अगर इस बार ईद में आप भी कुछ खास व्यंजनों के साथ रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ ईद का त्योहार मनाना चाहते हैं तो खास रेसिपीज को अपने दावत में शामिल करें। यहां ईद में मेहमानों को सर्व करने के लिए कुछ लजीज मिठाइयों की रेसिपी बताई जा रही है। ये अलग अलग तरह की मिठाई आसानी से बन जाएगी और खाने वाला भी तारीफ करेगा। ईद में इन रेसिपीज से बनाएं लजीज मिठाई।
आज की रसोई: ईद पर मेहमानों के लिए तैयार करें ये खास मिठाइयां, आसान है रेसिपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी हलवा की सामग्री
1 कप ओट्स, आधा कप चीनी,2 कप दूध, देसी घी, हरी इलायची पाउडर, केसर,काजू, बादाम और किशमिश
कश्मीरी हलवा बनाने की विधि
स्टेप 1- एक नॉनस्टिक पैन में घी गर्म करके उसमें ओट्स को धीमी आंच पर रंग बदलने तक भूने।
स्टेप 2- एक पैन में दूध और चीनी मिलाकर उबाल लें। दूध पूरी तरह से उबल जाए तो उसमें फ्राई किया हुआ ओट्स मिलाकर लगातार चलाते रहें।
स्टेप 3- अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर और एक चम्मच घी और डाल लें।
स्टेप 4- अब हलवे में केसर मिलाकर तब तक चलाएं जब तक इसके रंग में फर्क न दिखने लगे।
स्टेप 5- अब गैस बंद करके हलवा उतार लें। ऊपर से फ्राइड काजू और किशमिश से गार्निश करें।
कश्मीरी हलवा तैयार है, गर्मागर्म सर्व करें।
केसरी श्रीखंड की सामग्री
थोड़ा सा केसर, एक कप ठंडा दूध, 500 ग्राम दही, चीनी पाउडर, इलायची पाउडर, गार्निशिंग के लिए ड्राई फ्रूट
केसरी श्रीखंड बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- केसर को कुछ घंटों के लिए दूध में भिगोकर रख दें।
स्टेप 2- अब दही, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर दूध को अच्छे से मिला लें।
स्टेप 3- श्रीखंड तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
स्टेप 4- फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। बाद में सर्व करें।