{"_id":"62664216e07d346aa0148736","slug":"today-s-kitchen-make-sweet-gud-imli-chutney-in-breakfast-know-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: गुड़ और इमली की चटनी बनाएं आसान तरीके से, हर स्नैक्स के साथ फिट बैठेगी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: गुड़ और इमली की चटनी बनाएं आसान तरीके से, हर स्नैक्स के साथ फिट बैठेगी
स्नैक्स कोई सा भी हो चटनी उसका जायका बढ़ा देती है। खासतौर पर इमली की चटनी। इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी की जुबान पर चढ़ जाता है। इमली की मीठी चटनी के बिना स्ट्रीट फूड का स्वाद फीका सा लगता है। गुड़ और इमली की बनी चटनी को एक दिन बनाकर कई दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर रखा जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें इमली की खट्टी-मीठी चटनी गुड़ के साथ।
2 of 5
jaggery
- फोटो : iStock
इमली की चटनी बनाने की सामग्री
इमली का गूदा आधा कप, गुड़ एक कप, चीनी एक चम्मच, सौंफ आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
tamarind
गुड़ इमली की चटनी बनाने की विधि
गुड़ और इमली की चटनी बनाने के लिए किसी बाउल में पानी उबाल लें। फिर इसमे इमली का गुदा डाल कर रख दें। जब ये भीग जाए तो इसे अच्छी तरह से मसल लें। इमली के गूदे को अलग कर लें और सारे बीज के साथ रेशे भी निकाल दें। इसी तरह से गु़ड़ को भी बाउल में पानी डालकर थोड़ा सा पिघला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
chutney
- फोटो : social media
अब एक पैन को गैस पर गर्म करें। इसमे इमली का गूदा डालकर पकाएं। जब इमली का गूदा गाढ़ा होने लगे तो इसमे पिघल हुआ गुड़ डाल दें। कलछी की मदद से चलाते रहें। जिससे कि तली में लगे नहीं। अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, चीनी और थोडा सा नमक डालकर पकाएं। कुछ देर बाद जब चटनी में उबाल आने लगे तो गैस धीमी कर दें। धीमी आंच पर कुछ देर पकाने के बाद इसमे सौंफ डालें।
विज्ञापन
5 of 5
chutney
- फोटो : twitter
सौंफ डालकर एक मिनट तक पकाएं। और गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट गुड़ और इमली की खट्टी-मीठी चटनी बनकर तैयार है। इसे आप गोलगप्पे के साथ ही कचौरी, टिकिया और सेव पूरी के साथ खा सकते हैं। घर में इमली की ऐसी चटनी तैयार करने के बाद बच्चों को स्ट्रीट फूड का मजा घर में ही आसानी से मिल जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।