फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: ईद पर मेहमानों के लिए बनाएं चिकन गिलाफी कबाब, रेसिपी है बेहद खास

Sat, 30 Apr 2022 11:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 30 Apr 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
today kitchen eid 2022 special recipe of gilafi chicken kebab
kabab

ईद के मौके पर मेहमानों के लिए किसी खास डिश की तलाश में हैं तो इस बार चिकन के गिलाफी कबाब को ट्राई करें। इसका अलग सा स्वाद हर किसी को रेसिपी पूछने पर मजबूर कर देगा। वहीं इसे बनाने में बहुत सारी मेहनत और तैयारी की भी जरूरत नही है। तो चलिए जानें क्या है चिकन गिलाफी कबाब की रेसिपी। 

Trending Videos
today kitchen eid 2022 special recipe of gilafi chicken kebab
कबाब - फोटो : amar ujala
चिकन गिलाफी कबाब की सामग्री

200 ग्राम चिकन, एक कप प्याज बारीक कटा हुआ, एक कप टमाटर बारीक कटा हुआ, एक कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, तीन से चार हरी मिर्ची, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच तेल, आठ से दस काजू, आठ से दस बादाम जिनका छिलका निकाल हो। साथ में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लहसुन अदरक का पेस्ट, एक चम्मच जीरा, दो नींबू का रस, फ्रेश क्रीम, एक चम्मच केवड़ा जल। 

today kitchen eid 2022 special recipe of gilafi chicken kebab
kabab
चिकन गिलाफी कबाब बनाने की विधि

सबसे चिकन के टुकड़ों को बारीक काट लें। साथ में प्याज, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, लहसुन अदरक का पेस्ट, जीरा पाउडर, नींबू का रस, धनिया की पत्तियां, पुदीना की पत्तियां डालें। साथ में फ्रेश क्रीम, हरी मिर्ची, केवड़ा का जल, काजू और बादाम डालकर किसी ग्राइंडर में डालें। सब चीजों को अच्छी तरह से पीस लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
today kitchen eid 2022 special recipe of gilafi chicken kebab
kabab

अब टूथपिक की बड़ी डंडी में चिकन के पेस्ट को अच्छी तरह लगाकर रख लें। अब किसी प्लेट में कटे हुए प्याज, कटी हुई शिमला मिर्च और धनिया की पत्तियों को निकालें। इस कटी हुई सब्जियों को लकड़ी में लगे कबाब के चारों तरफ लपेटें। ओवर को पहले 180 डिग्री पर रखें और फिर इस चिकन कबाब को आठ से दस मिनट के लिए बेक करें। 

विज्ञापन
today kitchen eid 2022 special recipe of gilafi chicken kebab
चिकन - फोटो : pixabay

तैयार है गिलाफी कबाब। बस इस गिलाफी कबाब को पुदीने की खट्टी चटनी और खजूर इमली की अमीठी चटनी के साथ सर्व करें। अगर इसे तवे पर बनाना है तो किसी नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें। फिर इन सारे सींक में लगे कबाब को तवे पर रखकर धीमी आंच में पकाएं। धीरे-धीरे दोनों तरफ से सेंककर गर्मागर्म पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed