फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवाली पर बनती है घरों में ये स्पेशल मिठाई, इस बार आप भी जरूर करें ट्राई

Wed, 18 Oct 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Wed, 18 Oct 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
This special lip-smacking dessert is often made in every house on Diwali
halwa
हलवा नाम ही सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। ‌फेस्टिवल सीजन है और दीपावली भी आने वाली है। इस दीपावली आप घर में मूंगफली का हलवा बनाकर इस त्योहार की मिठास बढ़ा सकते हैं।


पढ़ें- अपनी दिवाली को बनाएं खास, इस टेस्टी मैंगो मलाई लड्डू रेसिपी के साथ
This special lip-smacking dessert is often made in every house on Diwali
halwa
सामग्री-
भुने छिले मूंगफली के दाने - 100 ग्राम(आधा कप)
घी- 1/4 कप
मावा - 100 ग्राम ( आधा कप )
चीनी - 150 ग्राम ( 3/4 कप )
काजू और बादाम - ( 4-4, काट लें)
किशमिश - 15-20 (डंठल तोड़ लें)
पिस्ते - 7-8 (पतले पतले काट लीजिए)
छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लें)
 
This special lip-smacking dessert is often made in every house on Diwali
halwa
विधि-
मूंगफली के छिले हुए दाने 3-4 घंटे के लिये पानी में भिगो दें। पानी से दानों को निकालें और बिना पानी डाले या आवश्यकता हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर, हल्का दरदरा पीस लें।

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून घी डाल कर गरम करें। घी में मूंगफली के दाने का पेस्ट डालकर भूनें। जैसे ही अच्छी महक आने लगे या मूंगफली पेस्ट कढ़ाई से चिपकना बंद कर दे। गैस बंद कर दें।

अब कढ़ाई में मावा डालकर, हल्का ब्राउन होने तक लगातार भूने। हल्का ब्राउन होने पर गैस बंद कर दें। मावे को प्याली में निकाल लीजिये।

किसी बर्तन में चीनी को निकालिए, चीनी की मात्रा के बराबर पानी (150 ग्राम चीनी में, 150 ग्राम पानी) लेकर चीनी में मिलाइए। चीनी घुलने तक इस मिश्रण को पकाएं। बचे हुये सारे मेवे और इलाइची चाशनी में मिला दे।

अब भुने हुए पेस्ट में चाशनी मिलाए और 4-5 मिनिट तक पकाएं। मूंगफली के दाने का हलवा तैयार है। अब हलवे को प्याले में निकालिए और मेवे डालकर सजाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed