फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जली हुई ब्रेड खाते हैं तो हो जाएं सावधान, इस बीमारी के चलते जा सकती है जान

Mon, 07 Jan 2019 11:52 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 07 Jan 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
this is why you should never eat burnt toast
bread - फोटो : social media

नाश्ते में बहुत सारे लोगों को ब्रेड खाना पसंद होता है। चाय के साथ किसी को ब्रेड बटर खाना पसंद है तो कोई सैंडविच खाता है। कुछ लोग इसलिए नाश्ते में ब्रेड खाते हैं क्योंकि इससे उनका टाइम सेव होता है, लेकिन कई बार जल्दबाजी में अगर ब्रेड हल्की सी भी ज्यादा सिक जाती है तो आप उसे नजरअंदाज कर खा लेते होंगे। कुछ लोगों को तो जली हुई ब्रेड खाना ही पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है।

this is why you should never eat burnt toast
bread

एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन खाद्य पदार्थों में अधिक मात्रा में स्टार्च होता है, उन्हें अगर तेज तापमान पर पकाया जाता है, तो उनमें से एक्रिलामाइड नाम का केमिकल रिलीज होता है, जिससे हमें जानलेवा बीमारी होने का खतरा होता है। बता दें, एक्रिलामाइड केमिकल ही होता है, जो हमारे शरीर में कैंसर के रिस्क को बढ़ाता है।

this is why you should never eat burnt toast
bread
यूके में खाद्य मानक एजेंसी ने गाइडलाइन जारी कर स्टार्च युक्त पदार्थों को ज्यादा पकाकर खाने से बचने के लिए कहा है, जिससे लोगों के शरीर में कम से कम एक्रिलामाइड जाए और लोग कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
this is why you should never eat burnt toast
potato
स्टडी के अनुसार, स्टार्च युक्त पदार्थ जैसे आलू और ब्रेड में अमीनो एसिड होता है, जिसे एस्पेरेगिन कहा जाता है। स्टार्च वाले पदार्थों को जब हाई टेंपरेचर पर गर्म किया जाता है तो इनमें मौजूद एस्पेरेगिन के साथ मिलकर एक्रिलामाइड केमिकल भी रिलीज होने लगता है जिससे इन चीजों का सेवन हमारे लिए खतरे से खाली नहीं होता।
विज्ञापन
this is why you should never eat burnt toast
roast pan potato pizza
जब आप स्टार्च युक्त पदार्थों को ज्यादा पकाकर खाते हैं तो उसके साथ आपके शरीर में एक्रिलामाइड केमिकल भी जाता है जो सीधा डीएनए में प्रवेश करता है। यह हमारी कोशिकाओं को बदल देता है और यही है जो कैंसर का कारण बन सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed