फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   this is why you should keep your eggshells

अंडा ही नहीं इसके छिलके भी है बहुत काम के, ये 5 फायदे जान लेंगे तो फेंकने से पहले दो बार सोचेंगे

Mon, 24 Dec 2018 07:27 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 24 Dec 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
this is why you should keep your eggshells
egg
अंडे खाने के फायदे तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको मालूम है अंडा खाने के बाद आप जिन छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं वो असल में बहुत काम के हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल में ला सकते हैं।
विज्ञापन

this is why you should keep your eggshells
egg
आपको जानकर हैरानी होगी कि अंडे के छिलकों में कैल्शियम होता है। इसके लिए आपको इन छिलकों को गर्म पानी से धोकर धूप में सूखने के लिए छोड़ना होगा। इसके बाद इसका पाउडर बनाकर एक डब्बे में भरकर रख लें। ध्यान रखें इसे ऐसे डब्बे में रखें जिसमें हवा न जा सके। रोजाना इस पाउडर को कैल्शियम पाउडर के तौर पर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

this is why you should keep your eggshells
clothes
अंडे के छिलकों से आप कपड़ों की चमक को भी बरकरार रख सकते हैं। इसके लिए आपको एक बाल्टी में दो चम्मच अंडों के छिल्कों का पाउडर डालकर रातभर के लिए रख दें। इसके बाद अगले इस पानी से कपड़े धोएंगे तो आपके कपड़ों की चमक बनी रहेगी।
विज्ञापन

this is why you should keep your eggshells
सही वक्त पर खाएं सही फल
अक्सर आपने देखा होगा कि घर में फलों और सब्जियों के आसपास कीड़े आ जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप अंडे के छिलकों को तोड़कर सब्जियों के आसपास रख देंगे तो कीड़े फलों और सब्जियों से दूर ही रहेंगे।

this is why you should keep your eggshells
itching
अगर आपको त्वचा में जलन या खुजली की शिकायत है तो उसके लिए भी अंडे का छिलका बहुत काम का है। इसके लिए आपको सेब के सिरके में कुछ दिन के लिए अंडे के छिल्कों को रखना होगा। कुछ दिन बाद जहां भी आपको जलन महसूस होती हो उस जगह पर इसे लगाएं।

this is why you should keep your eggshells
glowing skin - फोटो : Instagram
अंडे के छिलके के पाउडर को अगर अंडे में मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे तो आपका चेहरा तरो-ताजा रहेगा। यह त्वचा में रूखेपन को भी तेजी से कम करता है।

this is why you should keep your eggshells
cat pexels - फोटो : pexels.com
अगर आपके घर बिल्लियां आती हैं और आप इस बात से परेशान है तो इसके लिए अंडे के छिलके आपकी मदद करेंगे। जहां बिल्लियां आती हैं वहां कुछ अंडे के  छिलके तोड़कर डाल दें। इसका असर आपको जल्दी ही दिखेगा।

this is why you should keep your eggshells
acne
अंडे के छिलके से बने पाउडर में नींबू का रस मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे तो साफ हो ही जाते हैं साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।

this is why you should keep your eggshells
िपवि - फोटो : getty images
अंडे के छिलके से बने पाउडर में थोड़ी सी मात्रा में चीनी पाउडर मिला कर अच्छी तरह से फेंट लें। तैयार मास्क को सप्ताह में एकबार लगाए। कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही आपको इसका फर्क नजर आने लगेगा।

this is why you should keep your eggshells
white teeth
रोजाना ब्रश तो आप करते होंगे लेकिन इसके बावजूद अगर आपके दांत पीले हैं तो इस पाउडर से दांतों पर नियमित मसाज करें। कुछ दिनों में आपके दांत नेचुरल व्हाइट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed