फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरद पूर्णिमा पर इस डिश को खाने से होगा बड़ा फायदा, बनाने की विधि देखिए

Thu, 05 Oct 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Thu, 05 Oct 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
sharad purnima This delicious recipe of kheer will cure you to fall sick
kheer
लोगों के जीवन में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग अपनी छतों पर खीर बनाकर रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन छत पर रखी इस खीर को खाने से कई रोगों से निजात मिल जाती है।


पढ़ें- इस घी के इस्तेमाल से बिना ऑपरेशन ठीक होगा बहरापन, जानें कई और जबरदस्त फायदे
sharad purnima This delicious recipe of kheer will cure you to fall sick
kheer

विज्ञान के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा हमारी धरती के बेहत करीब होता है। रात 9 से 12 बजे के बीच चंद्रमा की किरणें छत पर रखी खीर के संपर्क में आती हैं। इस रोशनी में मौजूद विशेष पोषक तत्व खीर में मिल जाते हैं जो हमें बीमार होने से बचाते हैं। इस खीर को खाने से ‍शरीर को विशेष ऊर्जा मिलती है।

sharad purnima This delicious recipe of kheer will cure you to fall sick
kheer

सामग्री
रबड़ी- 250 ग्राम
चावल - ¼ कप (50 ग्राम)
चीनी - ½ कप (100 ग्राम) और स्वादानुसार
इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
किशमिश - 1 बड़ा चम्चच
बादाम - 10-12
काजू - 10-12
दूध - 1 लीटर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sharad purnima This delicious recipe of kheer will cure you to fall sick
kheer

विधि-
चावलों को अच्छे से धोकर पानी में ½ घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए। इसके बाद चावलों को दरदरा पीसकर दूध को उबालने के लिए अलग रख दीजिए। दूध में उबाल आने पर भीगे पिसे चावल उसमें डालकर अच्छी तरह चलाएं। ऐसा करते समय गैस की आंच को धीमी रखें।

काजू, बादाम के साथ बाकी मेवों को भी बारीक टुकड़ों में काट कर अलग रख लीजिए। जब दूध और चावल मिल कर एक हो जाए तब कटे हुए मेवे खीर में डाल दें। जब खीर गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब खीर में चीनी और इलाइची मिलाकर उसे 2-3 मिनट के लिए ढंककर रख दीजिए। 

थोड़ी देर बाद खीर जब ठंडी हो जाए तो उसमें रबड़ी डाल कर मिला दीजिए। खीर बनकर तैयार है। अब इसे बारीक कटे हुए काजू बादाम से सजाकर सर्व कीजिए। इसे फ्रिज में रखकर तीन दिनों तक खाया जा सकता है।

विज्ञापन
sharad purnima This delicious recipe of kheer will cure you to fall sick
kheer

विज्ञान की मानें तो दूध में लैक्टिक अम्ल होता है। यह किरणों से शक्ति का शोषण करता है। चावल में स्टार्च होने के कारण यह प्रक्रिया और आसान हो जाती है। इसी कारण ऋषि-मुनियों ने शरद पूर्णिमा की रात्रि में खीर को खुले आसमान के नीचे रखने और अगले दिन खाने का विधान तय किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed