मीठे की क्रेविंग होने पर लोग तरह-तरह की स्वीट डिश को ट्राई करते हैं। जिसमे हलवा से लेकर खीर, आईसक्रीम और ढेर सारे डेजर्ट शामिल है। लेकिन क्या आपने कभी मटर का हलवा खाया है। अगर नहीं तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद लाजवाब है और बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। स्वीट डिश में अगर आप कुछ नई रेसिपी की तलाश में हैं तो मटर का हलवा बेस्ट ऑप्शन है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें मटर का हलवा।
2 of 5
green pea
- फोटो : social media
मटर का हलवा बनाने की सामग्री
हरी मटर के दाने करीब सौ ग्राम, देसी घी तीन से चार चम्मच, दूध दो कप, खोवा सौ ग्राम, चीनी, बादाम आठ से दस (इसे बारीक काट लें), काजू, अखरोट, किशमिश, पिस्ता बारीक कटा हुआ, नारियल का बुरादा, मखाना, इलायची पाउडर, केसर के रेश तीन से चार।
मटर का हलवा बनाने की विधि
मटर का हलवा बनाने के लिए आप चाहे छिलके वाली मटर लें। या फिर मार्केट में मिलने वाली फ्रोजन मटर को लें। दोनों का ही स्वाद अच्छा आएगा। मटर को लेकर धो लें। फिर इसे दरदरा पीस लें। कड़ाही को गर्म करें और उसमे देसी घी डालें। अब इस देसी घी में दरदरे पिसे मटर को डालकर धीमी आंच पर भूनें। ध्यान रहें कि मटर पीसते समय ये बिल्कुल पेस्ट जैसा ना बन जाएं।
4 of 5
halwa
- फोटो : social media
धीमी आंच पर मटर को भूनने के बाद इसमे दूध डाल दें। दूध के साथ मटर को खूब चलाते हुए भूनें। जब दूध सूखने लगे तो थोड़ा सा घी और डालें। अगर आपके पास दूध कम है तो थोड़ा पानी मिलाकर भूनें। जब ये पानी और दूध सूखने लगे तो इसमे चीनी का बुरादा डालें। साथ में काजू, बादाम, पिस्ता और मखाना कटा हुआ डालें। इन सबको अच्छी तरह से भूनें। सबसे आखिर में खोवा डालकर चलाएं।
5 of 5
halwa
- फोटो : social media
बस तैयार है मटर का हलवा। इसमे इलायची पाउडर और केसर के रेशे डालकर प्लेट मे सजाकर सर्व करें।