फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganpati Bhog Recipes: गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को लगाएं इन 5 तरह के मोदक का भोग

Mon, 29 Aug 2022 03:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 29 Aug 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Bhog Recipes How To Make Different Types Of Modak Recipe In Hindi
ganesh chaturthi 2022 modak recipe - फोटो : Pixabay/Social media

हर साल पूरे दस दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव जल्द ही आने वाला है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। भगवान गणेश की पूजा के लिए तमाम सामग्री के साथ ही भोग भी लगाया जाता है। बप्पा को मोदक बेहद प्रिय है। ऐसे में गणपित जी को भोग लगाने के लिए आप चाहें तो अपने हाथ से स्वादिष्ट मोदक तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही पांच तरह के मोदक जिन्हें आप भगवान को भोग लगाने के लिए तैयार कर सकती हैं।

Ganesh Chaturthi Bhog Recipes How To Make Different Types Of Modak Recipe In Hindi
Modak - फोटो : Istock
नारियल और चावल का मोदक

महाराष्ट्र में चावल के आटे में नारियल का भरावन भरकर मोदक तैयार करते हैं। ये मोदक यहां के परंपरागत मोदक हैं। जिनका भोग जरूर लगता है। आप चाहे तो इन मोदक में थोड़ा फेरबदल कर और भी स्वादिष्ट मोदक तैयार कर सकती हैं। 

Ganesh Chaturthi Bhog Recipes How To Make Different Types Of Modak Recipe In Hindi
modak - फोटो : social media
पान के मोदक

चावल के आटे के साथ आप पान का फ्लेवर देकर पान के स्वाद वाला मोदक तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए पान के पत्तों को पीसकर चावल के आटे में मिला लें। फिर नारियल के साथ ही भरावन में खोवे और चीनी का इस्तेमाल करें। और मोदक बनाने की ही विधि से इसे भी तैयार करें। बस यह ध्यान रहे कि पान के पत्ते कड़वे ना हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Bhog Recipes How To Make Different Types Of Modak Recipe In Hindi
modak recipe at home - फोटो : Social media
काजू के मोदक

काजू कतली की ही तरह आप इन्हें मोदक का शेप देकर काजू मोदक तैयार कर सकते हैं। बस काजू कतली की ही तरह से काजू के पेस्ट को भूनकर सुखा लें। फिर मोदक के सांचे में या फिर हाथों से ही मोदक तैयार करें। रेडी है स्वादिष्ट काजू मोदक। इसका स्वाद भगवान के साथ ही घर के सद्सय को भी जरूर पसंद आएगा।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Bhog Recipes How To Make Different Types Of Modak Recipe In Hindi
Modak - फोटो : Istock
केसर मोदक

केसर मोदक तैयार करने के लिए बस केसर को रेसिपी में जोड़ना होगा। चावल के आटे पकाते समय इसमे केसर के कुछ रेशे डाल दें। जिससे केसर का रंग और स्वाद आ जाए। बस इस चावल के आटे में नारियल और खोवे का भरावन भरकर परंपरागत मोदक तैयार करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed