फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Special: गर्मी वाले जूस और स्मूदी से बढ़ न जाए आपका वजन, जानिए बनाना और मैंगो शेक में कौन है बेहतर

Sun, 07 Jun 2020 01:00 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 07 Jun 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
summer special low calorie drinks for weight loss mango shake vs banana shake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गर्मियों के मौसम में असली मजा तो ठंडे जूस और स्मूदी पीने में आता है। इस मौसम में बाजार में ऐसे कई फल मौजूद हैं, जिसका इस्तेमाल कर कई तरह के ड्रिंक्स तैयार की जा सकती है। कुछ लोग गर्मी में ठंडक पाने के लिए तरबूज के रस के ताजा स्वाद लेते हैं, तो कई ब्लूबेरी, आम, केले और अन्य फलों का स्मूदी बनाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन मीठे जूस, फ्रूट शेक और स्मूदी से आपका वजन भी बढ़ सकता है। दूध, मलाई, zzचीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर बने इन शेक और स्मूदी में कैलोरी की हाई मात्रा होती है, जो गर्मी से राहत तो दिलाएंगे लेकिन आपका बढ़ा सकते हैं।

summer special low calorie drinks for weight loss mango shake vs banana shake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मैंगो और बनाना शेक लोगों का पसंदीदा पेय है। ये दोनों शेक बेहद ही स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं। इन शेक से होने वाले फायदे की बात करें, तो इन दोनों में हाई फाइबर होते हैं। इन्हें पीने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। लेकिन लोगों के दिमाग में अक्सर ये चीज घूमती रहती है कि इन दोनों में से किसे पीने से वजन बढ़ सकता है और किसे पीने से वजन घट सकता है? इस चीज को जानने के लिए आपको सबसे पहले इनमें पाए जाने वाले कैलोरी के बारे में जानना होगा।

summer special low calorie drinks for weight loss mango shake vs banana shake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मैंगो शेक
फलों का राजा आम गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात करें, तो एक आम से बने मैंगों शेक में 250 कैलोरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
summer special low calorie drinks for weight loss mango shake vs banana shake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बनाना शेक
कब्ज या डायरिया जैसी समस्या से निपटने के लिए केला को सबसे अच्छा फल माना जाता है। इसमें हाई फाइबर होता है। इसके न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात करें, तो एक गिलास बनाना शेक में 220 कैलोरी होती है।

विज्ञापन
summer special low calorie drinks for weight loss mango shake vs banana shake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मैंगो और बनाना शेक में कौन बढ़िया?
बनाना शेक के अपेक्षा मैंगो शेक में कैलोरी की ज्यादा मात्रा होती है। कभी-कभी बिना चीनी के मैंगो शेक का सेवन करना ठीक है। क्योंकि चीनी केवल कैलोरी को जोड़ता है, जो मोटापे और मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं आप इन शेक को घर पर तैयार कर के पीते हैं, तो बहुत अच्छा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed