फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी के मौसम में इन 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट से पाचन होगा बढ़िया, शरीर में बनी रहेगी ठंडक

Sun, 10 May 2020 01:48 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 10 May 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
summer season breakfast for healthy digestion and cool body
सुबह का नाश्ता - फोटो : फाइल फोटो

शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए हमारे दिन का पहला भोजन स्वस्थ और पौष्टिक होना चाहिए। हेल्दी ब्रेकफास्ट लेने से हमारा डाइजेशन भी बढ़िया होता है। हालांकि कई लोग जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता एवॉइड करते हैं, जिसका सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। जीवनशैली को बेहतर बनाए रखने के लिए हमें स्वस्थ नाश्ते का विकल्प चुनना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन गर्मी के मौसम में करने से पाचन तंत्र तो बेहतर होता ही है साथ में पूरे दिन शरीर में ठंडक बनी रहती है। आइए जानते हैं इन ब्रेकफास्ट के बारे में...

summer season breakfast for healthy digestion and cool body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फलों का सलाद
ककड़ी, खीरा, सेब, केला और पपीता का सलाद बनाकर आप नाश्ते में एक कटोरी खा सकते हैं। पपीते में पाए जाने वाला पाचन एंजाइम आंतो को बेहतर बनाता है और अल्सर जैसी समस्या को दूर करता है। सेब और केले में पाए जाने वाला पोषक तत्व पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। साथ ही खीरे और ककड़ी के सेवन से पूरे दिन शरीर में ठंडक बनी रहती है।

summer season breakfast for healthy digestion and cool body
पोहा - फोटो : फाइल फोटो

पोहा
पोहा में बहुत कम कैलोरी होती है और वसा की भी मात्रा न के बराबर होती है। वजन घटाने वालों के लिए यह बहुत बढ़िया नाश्ता है। पोहा में आयरन और फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा होती है। फाइबर के वजह से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
summer season breakfast for healthy digestion and cool body
ओट्स - फोटो : फाइल फोटो

ओट्स
ओट्स एक प्रोबायोटिक है। इसके सेवन से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का जन्म होता है। आप एक कटोरी दही, ओट्स, मुसली, बादाम, अखरोट, फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीज लें। इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर ताजे मौसमी फलों से गार्निश करें। आपका हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार है।

विज्ञापन
summer season breakfast for healthy digestion and cool body
सत्तू का शरबत - फोटो : फाइल फोटो

सत्तू का शरबत
भारतीय मसालों से बना सत्तू, पानी और मूल एक स्वस्थ पेय प्रोटीन है। यह एक फाइबर से भरा आहार है। गर्मी के मौसम में आप सत्तू के शरबत में ताजे फलों को मिलाकर रोजाना एक गिलास नाश्ते के रूप में ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed