फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Drinks: तेज धूप से वापस आकर पिएं ये स्वादिष्ट ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगी गर्मी से राहत

Tue, 11 Jun 2024 09:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 11 Jun 2024 09:15 AM IST
सार

अगर आप चिलचिलाती धूप से राहत पाना चाहते हैं, तो तेज धूप से आकर ये ड्रिंक्स पी सकते हैं। ये शरीर के लिए भी काफी लाभदायक है। 

विज्ञापन
Summer Drinks Recipe in hindi how to make refreshing drinks at home in summer
तेज धूप से वापस आकर पिएं ये स्वादिष्ट ड्रिंक्स - फोटो : instagram

Summer Drinks: जून का महीना चल रहा है, जिसकी वजह से तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री भी पार कर गया है। मौसम विभाग ने पहले ही इस साल पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर लोगों को आगाह कर दिया था। गर्मी और तेज धूप से बचने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं।

अगर इस मौसम में अपने कपड़ों और खान-पान में बदलाव न किया जाए, तो ये शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इस मौसम में हमेशा हल्का खाना ही खाना चाहिए। इसके साथ ही भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। अगर आप बाहर ज्यादा जाते हैं, तो नियमित रूप से ऐसी ड्रिंक का सेवन जरूर करें, जो शरीर को ठंडक पहुंचाती हों। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में काफी लाभ पहुंचाती हैं। 

Summer Drinks Recipe in hindi how to make refreshing drinks at home in summer
तेज धूप से वापस आकर पिएं ये स्वादिष्ट ड्रिंक्स - फोटो : instagram

तरबूज का जूस

गर्मी के मौसम में आपको बाजार में तरबूज तो बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगे। इसका जूस बनाकर आप फ्रिज में रख सकती हैं। ठंडा-ठंडा तरबूज का जूस गर्मी के मौसम में आपको जरूर राहत दिलाएगा। 

Summer Drinks Recipe in hindi how to make refreshing drinks at home in summer
तेज धूप से वापस आकर पिएं ये स्वादिष्ट ड्रिंक्स - फोटो : instagram

आम पना

तेज धूप और लू से बचने के लिए आप आम पना पी सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है। इसे बनाकर आप एक-दो दिन फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं। ठंडा आम पना पीने में काफी टेस्टी लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Drinks Recipe in hindi how to make refreshing drinks at home in summer
तेज धूप से वापस आकर पिएं ये स्वादिष्ट ड्रिंक्स - फोटो : instagram

बेल का शरबत 

लू-लपट वाले मौसम में बेल बाजार में मिलने लगते हैं। ऐसे में आप इसका शरबत बनाकर पी सकते हैं। बाहर से आने के बाद यदि आप ये शरबत पिएंगे, तो आपके शरीर को काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Summer Drinks Recipe in hindi how to make refreshing drinks at home in summer
तेज धूप से वापस आकर पिएं ये स्वादिष्ट ड्रिंक्स - फोटो : instagram

संतरे का जूस

भले ही इस मौसम में संतरे ज्यादा नहीं मिलते, लेकिन अगर आप इसका जूस बनाकर पिएंगे, तो आपको काफी राहत मिलेगी। गर्मी के इस मौसम में ठंडा संतरे का जूस आपको राहत पहुंचाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed