{"_id":"5ebcf8208ebc3e907b73eaa2","slug":"stop-overeating-in-lockdown-with-these-easy-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में रहकर ज्यादा खाने लगे हैं तो इन आदतों से करें कंट्रोल, बढ़ता वजन भी होगा कम","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर में रहकर ज्यादा खाने लगे हैं तो इन आदतों से करें कंट्रोल, बढ़ता वजन भी होगा कम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 14 May 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। लगातार घर में रहने की वजह से लोगों की दिनचर्या में अनियमितता आई है और लोग ज्यादा खाने लगे हैं। जिसके कारण वजन बढ़ने की समस्या भी आम हो गई है। वहीं दिनभर घर में रहने और ज्यादा खाने से घर का बजट भी बिगड़ने लगता है। सेहत के साथ ही घर के बजट में गड़बड़ी न आए। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या में इन बातों को शामिल करें। ऐसा करने से आप बढ़ते वजन को कम करने भी सफल होंगे और उल्टा सीधा खाने से भी बच सकेंगे।
2 of 6
- फोटो : social media
लोगों का ज्यादातर समय घर पर बीतने की वजह से शरीर की कैलोरी खर्च करने में कमी आई है। ऐसे में अगर आप खाने में ही कटौती कर देंगे तो बढ़ते वजन से छुटकारा मिल जाएगा।
3 of 6
- फोटो : पेक्सेल्स
अगर लगातार घर में रहने से बच्चे और बड़े जंकफूड और चीज से भरी खाने वाली चीजों की डिमांड कर रहे हैं। तो उसके लिए हेल्दी विकल्प पास रखिए। बच्चों को कुछ हेल्दी और चटपटा खाने के लिए दीजिए जिससे उनका पेट भरे और वो बार-बार जंकफूड न मांगे। ऐसा करने से आप बच्चों की सेहत भी बना सकेंगी और मोटापे की मार से भी बचा पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिनचर्या में कसरत को शामिल करें। कसरत के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में तीस मिनट टहलें, छत पर या कमरे या गार्डन में कई चक्कर लगाकर इसे पूरा किया जा सकता है। बच्चों की शारीरिक गतिविधियों को बनाए रखने के लिए उन्हें रस्सीकूद जैसे खेल खेलने के लिए प्रेरित करें। बच्चों के खाने में फाइबर वाले पदार्थ को शामिल करें ताकि उनका पेट भरा रहे और पाचनतंत्र सही रहे।
विज्ञापन
5 of 6
दिनभर में तय कर दें कि एक ही तरह का स्नैक्स खाएं। इससे पैकेट बंद खाद्य पदार्थ को खाने से सभी बच सकेंगे। वहीं टीवी देखकर खाना न खाएं और रात को सोने का समय निर्धारित करें। जिससे कि भूख पर नियंत्रण रखा जा सके और ओवरइटिंग से बचा जा सके। ज्यादा खाने से बचना है तो खाने के दस से पंद्रह मिनट पहले पानी पीएं। ऐसा करने से केवल जरूरतभर का खाना खा पाएंगे और ये खाने को पचने में मदद करेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।