फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस, कब्ज और पीरियड के दर्द को दूर कर देगा 1 गिलास गुनगुना पानी, जानिए इससे होने वाले 12 बेजोड़ फायदे

Thu, 14 May 2020 11:48 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 14 May 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
12 health benefits of drinking hot water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे शरीर के कुल वजन का 60 फीसदी भार पानी ही होता है। पानी पीने से शरीर न सिर्फ हाइड्रेट रहता है बल्कि सही ढंग से काम भी करता है। शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में पानी रामबाण की तरह काम करता है। गुनगुना या गर्म पानी पीने से न सिर्फ कई तरह के रोग दूर होते हैं बल्कि आपका शरीर भी फिट रहता है। वहीं अगर गर्म पानी में नींबू और शहद मिलकार पिया जाए तो यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पूरे दिन के लिए भरपूर ऊर्जा भी देता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

12 health benefits of drinking hot water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीने से पेशाब से जुड़ी हर समस्या जैसे पेशाब करते वक्त दर्द या पेशाब में जलन दूर हो जाती है। इसके साथ ही सुबह गुनगुना पानी पीने से सीने में जलन भी कम होती है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आप जवां दिखें तो सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। आपके लिए यह बहुत फायदे की चीज होगी।
  • कई लोगों को गैस और कब्ज की समस्या होती है। ऐसे लोगों को सुबह में एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट में बन रही गैस थोड़ी देर में निकल जाएगी और आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगे।
12 health benefits of drinking hot water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा और तेज होता है। इसके साथ ही गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीना बहने लगता है। पसीने के जरिए हमारे शरीर के सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
  • अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं तो सुबह खाली पेट और रोज रात को खाना खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
  • त्वचा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए या फिर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोजाना सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी पीना शुरू कर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
12 health benefits of drinking hot water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • कई बार ऐसा होता है कि बिना कुछ खाए पेट भरा-भरा सा लगता है और खुलकर भूख नहीं लगती है। ऐसी समस्या होने पर एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस, काली मिर्च और नमक मिलाकर पीएं। इस मिश्रण को पीने से पेट का भारीपन कम हो जाएगा और आपकी भूख भी बढ़ेगी।
  • रोजाना सुबह में एक गिलास गुनगुना पानी पीने से सिर का विकास होता है। गुनगुना पानी पीने से सिर के सभी सेल्स खुल जाते हैं स्कैल्प के ड्राई होने की समस्या खत्म हो जाती है।
  • कई बार पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द होने लगता है। ऐसी समस्या होने पर एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। पीरियड्स के दौरान मांसपेशियों में जो खिंचाव हो जाता उससे गर्म पानी राहत देता है।
विज्ञापन
12 health benefits of drinking hot water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • वजन घटाने में भी गर्म पानी बहुत लाभकारी है। मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए खाना खाने के एक घंटा बाद गर्म पानी पीना चाहिए।
  • रोजाना सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर को विटामिन सी मिलता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है।
  • इसके साथ ही दमा, हिचकी और खराश जैसी समस्या होने पर गर्म पानी पीने से शरीर को लाभ मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed