फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: रेस्टोरेंट जैसा स्प्रिंग रोल बनाएं घर पर, सबसे आसान है ये रेसिपी

Wed, 03 May 2023 01:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 03 May 2023 01:40 PM IST
विज्ञापन
Spring Rolls Recipe in Hindi Indian Snacks Recipes
स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

स्नैक्स तो सभी को पसंद होता है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई सुबह का नास्ता या शाम का नास्ता चटपटा, टेस्टी और रोज से कुछ अलग खाने की इच्छा रखता है। ऐसे में रोज क्या अलग और स्वादिष्ट बनाएं, इसे लेकर महिलाएं कन्फ्यूज रहती हैं। स्नैक्स में हमेशा ऐसी डिश को शामिल करें जो रोज के रूटीन खाने से अलग हो। उसका स्वाद भी लाजवाब होना चाहिए ताकि परिवार में सभी खुश होकर उसे खा सकें। अगर आपको स्नैक्स में ऐसी डिश मिल जाए जो आपको सिर्फ बाहर ही खाने को मिलती है तब तो मजा ही आ जाए। ऊपर से अगर डिश का स्वाद किसी रेस्टोरेंट की डिश जैसा हो तो क्या कहने। आज हम आपको ऐसी ही डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो खाने में लजीज और अधिकतर बच्चों व बड़ों दोनों को पसंद होती है। अगली स्लाइड्स में जानिए टेस्टी और क्रिस्पी स्प्रिंग रोल बनाने का आसान तरीका।

Spring Rolls Recipe in Hindi Indian Snacks Recipes
स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सामग्री

आधा कप मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई दूध, तेल, एक कप बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी, बारीक कटा हुआ प्याज, एक कप बारीक कटा हुआ गाजर, चार कलियां लहसुन, एक छोटा चम्मच सोया सॉस, एक बड़ा चम्मच आटा पानी में घुला हुआ, काली मिर्च, फ्राई करने के लिए तेल।

Spring Rolls Recipe in Hindi Indian Snacks Recipes
स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी - फोटो : pixabay

स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी

स्टेप 1 : स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिला लीजिए। फिर पानी या दूध से उसे गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा मुलायम गूंथे। 

स्टेप 2: गूंथे हुए आटे को एक घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि वह अच्छे से फूल जाए।

स्टेप 3: स्टफिंग बनाने के लिए पैन में तेल गरम करें। उसमें लहसुन और कटे हुए प्याज डालें। प्याज को तब तक भूनें जब तक वह गुलाबी रंग का न हो जाए। अब पत्ता गोभी, गाजर डालकर दो से तीन मिनट अच्छे से चलाएं। जब सब्जियां हल्की गलने लगें तो उसमें सोया सॉस, काली मिर्च और नमक मिला लीजिए। पकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए। आपके स्प्रिंग रोल की स्टफिंग तैयार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Spring Rolls Recipe in Hindi Indian Snacks Recipes
स्प्रिंग रोल बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 4: रोल तैयार करने के लिए सबसे पहले गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना ले और फिर रोटी की तरह बेल लें। अब एक पैन में इस रोटी को दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेक लीजिए।

स्टेप 5: सिंकी हुई रोटी या स्प्रिंग रोल की शीट को कटर या चाकू की मदद से चौकोर आकार में काट लीजिए। इसी तरह सारी शीट को काट कर तैयार कर लीजिए।

विज्ञापन
Spring Rolls Recipe in Hindi Indian Snacks Recipes
स्प्रिंग रोल - फोटो : Istock

स्टेप 6: अब इन रैपर में पर सब्जियों वाली स्टफिंग भर दीजिए।

स्टेप 7: इसे राउंड में मोड़ कर दोनों किनारों पर आटे का घोल लगाकर अच्छी तरह से अपने स्प्रिंग रोल शीट को सील कर दीजिए। इस बात का ध्यान रखें कि ये अच्छी तरह से सील हो जाए ताकि फ्राई करते समय अंदर की स्टफिंग बाहर निकलकर तेल में न मिले और न ही तेल अंदर भरे।

स्टेप 8: पैन में तेल गर्म करके उसमें रोल को अच्छे से फ्राई कर लीजिए। जब वह सुनहरे रंग का होने लगे तो तेल से निकाल लीजिए। आपके गरमा गरम स्प्रिंग रोल तैयार हैं। इन्हें स्पाइसी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed