फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: घर में स्प्रिंग रोल बनाना लगता है मुश्किल तो इस चीज से बनाएं शीट, फटाफट हो जाएगा तैयार

Wed, 14 Sep 2022 04:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 14 Sep 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
Spring Roll Recipe How To Make Veg Spring Roll With Suji Instead Of  Maida In Hindi
spring roll - फोटो : pixabay
बच्चे और बड़े सभी स्प्रिंग रोल को पसंद करते हैं। लेकिन जब भी कभी इसे घऱ में बनाना पड़ता है तो इसकी शीट बनाने में बड़ी मुश्किल आती है। कभी ये पतली तो कभी मोटी बन जाती है। वहीं इसमे बाजारा जैसा स्वाद भी नहीं आता। जिसकी वजह से स्प्रिंग रोल को अक्सर बाहर से ही खाना पड़ता है। अगर आपको भी स्प्रिंग रोल की शीट बनाने में दिक्कत होती है। तो मैदे की बजाय सूजी की इस्तेमाल करें। इससे ना केवल स्प्रिंग रोल की शीट आसानी से बनकर तैयार हो जाएगी। बल्कि इसका स्वाद भी बिल्कुल बाहर जैसा लगेगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें वेज स्प्रिंग रोल। यहां पढ़े पूरी रेसिपी....
Spring Roll Recipe How To Make Veg Spring Roll With Suji Instead Of  Maida In Hindi
spring roll - फोटो : facebook
स्प्रिंग रोल शीट बनाने की सामग्री

स्प्रिंग रोल की शीट बनाने के लिए जरूरत होगी आधा कप सूजी, पानी, वहीं फिलिंग्स तैयार करने के लिए चाहिए पत्तागोभी बारीक कटा हुआ, हरा प्याज, गाजर बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, तेल, तीन से चार लहसुन की कलियां, एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच शेजवान चटनी, तलने के लिए तेल, एक चम्मच मैदा।

Spring Roll Recipe How To Make Veg Spring Roll With Suji Instead Of  Maida In Hindi
पत्ता गोभी - फोटो : Pixabay
स्प्रिंग रोल बनाने की विधि

आमतौर पर स्प्रिंग रोल की शीट बनाने के लिए मैदा और अंडा वगैरह का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप केवल सूजी की मदद से शीट बनाकर तैयार कर सकती हैं। एक कप सूजी को मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। जिससे कि सूजी महीन आटे जैसी हो जाए। बस इस सूजी को पानी डालकर गूंध लें। आटे को थोड़ा कड़ा ही गूंथें। अब इस आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पतली रोटी बेलें। इसे खूब पतला रखें। गैस पर तवा गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें। बस तैयार शीट को तवे पर हल्का सा सेंक लें। जिससे कि रोटी का मुलायमपन खत्म हो जाए। इन सारी शीट को एक के ऊपर एक रखती जाएं। जिससे कि ये गर्माहट से मुलायम ही रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Spring Roll Recipe How To Make Veg Spring Roll With Suji Instead Of  Maida In Hindi
वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी - फोटो : facebook

फिलिंग्स तैयार करने के लिए पैन को गर्म करें। इसमे तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे लहसुन को काटकर डालें। साथ में प्याज के टुकड़े डालकर भूनें। जब ये थोड़ा सा सुनहरा होने लगे तो सब्जियां डालें और भूनें। साथ में सोया सॉस, नमक, शेजवान चटनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। तेज आंच पर सारी सब्जियों को भूनने के बाद गैस बंद कर दें। इस फिलिंग्स को प्लेट में निकालकर हल्का सा ठंडा कर लें। 

विज्ञापन
Spring Roll Recipe How To Make Veg Spring Roll With Suji Instead Of  Maida In Hindi
स्प्रिंग रोल - फोटो : Istock

अब तैयार शीट में इन सब्जियों को भरकर इसे चारों तरफ से पैक करें। इसे सील करने के लिए मैदे की एक चम्मच मात्रा को पानी में घोलें और पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट के शीट को चिपका दें। जिससे कि सब्जियां शीट के बाहर ना निकलें। बस कड़ाही गर्म करें और तेज आंच पर सारे स्प्रिंग रोल को तलकर निकाल लें। बस रेडी है गर्मागर्म स्प्रिंग रोल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed