अक्सर महिलाएं समय की बचत करने के लिए सुबह और शाम के लिए एक ही समय आटा गूंथ लेती हैं। एक टाइम इस्तेमाल करने के बाद वे बचे हुए आटे को फ्रिज में रख देती हैं। पर क्या आप जानते हैं आपकी यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। आप सालों से भले ही ऐसा कर रहे हो, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रिज में रखा आटा आपका दुश्मन बन सकता है। आइए जानते हैं फ्रिज में रखे आटे को इस्तेमाल करने से होने वाले नुकसान के बारे में।
फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखती हैं तो हो जाएं सावधान, ये होते हैं 3 बड़े नुकसान
वैज्ञानिक तथ्य
विशेषज्ञों की माने तो आटा भिगोते ही तुरंत उसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए, क्योंकि उसमें कई ऐसे रसायनिक बदलाव आते हैं जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक माने जाते हैं।आटे को गूंथकर फ्रीज में रखने से फ्रीज की हानिकारक किरणें उसमे प्रवेश कर जाती हैं और उसे खराब कर देती हैं। ऐसे में जब फ्रिज में रखे आटे से रोटी बनाकर खाई जाती हैं तो बीमारियों का होना स्वभाविक होता है।
इस बारे में आयुर्वेद में भी स्पष्ट कहा गया है कि आटा हमेशा फ्रेश इस्तेमाल करना चाहिए। बासी आटे की रोटी का स्वाद ताजे गूंथे आटे की रोटी जैसा नहीं होता है।
धार्मिक कारण
शास्त्रों में कहा गया है कि बासी खाना भूत का भोजन होता है। कहा जाता है जब घरों में बचे हुए आटे को फ्रिज में रख दिया जाता है तो वह पिंड के समान हो जाता है। भूत-प्रेत इस पिंड का भक्षण करने के लिए घर में आना शुरू हो जाते हैं। जिन घरों में इस तरह आटा रखा जाता है वहां किसी न किसी प्रकार का रोग और आलस का डेरा हमेशा बना रहता है।
बासी आटे की रोटी खाने वाले को गैस की समस्या भी हो सकती है।