फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: बिना चिपके बड़े ही आसानी से बन जाएंगे साबुदाने के कटलेट, ये रही आसान सी विधि

Tue, 13 Oct 2020 09:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 13 Oct 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october make non sticky sabudana cutlet with these easy recipe
sabudana cutlet recipe

शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 17 अक्तूबर से होगा। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने के साथ ही लोग व्रत और उपवास भी रखेंगे। नौ दिनों तक लगातार फलाहार करते हुए व्रत रहना और मां की आराधना करने से देवी मां की कृपा मिलती है। लेकिन इन नौ दिनों तक लगातार व्रत करने से शरीर में कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में जरूरी है कि सेहतमंद चीजों का सेवन किया जाए। व्रत में साबुदाने से बनीं खिचड़ी वगैरह को आसानी से खाया जा सकता है। लेकिन अगर आप कुछ ्अलग बनाने की सोच रही हैं तो साबुदाने की टिक्की ट्राई कर सकती हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही भूख को भी कम करने में मदद करेगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगी साबुदाने की टिक्की।

shardiya navratri 2020 october make non sticky sabudana cutlet with these easy recipe
sabudana

बहुत सारे लोगों को लगता है कि साबुदाने का कटलेट बनाने में ये बहुत सारा तेल सोख लेगा। लेकिन अगर इसे टिक्की की तरह सेंक कर  बनाया जाए तो कम तेल भी हेल्दी नाश्ता तैयार किया जा सकता है। कटलेट बनाने के लिए एक कप भीगा हुआ साबुदाना, सिंघाड़े का आटा लेना जरूरी है। बहुत सारे लोगों से साबुदाने की टिक्की बनाते समय ये चिपकती है। तो इस विधि से बनाने पर ये नहीं चिपकेगी।

shardiya navratri 2020 october make non sticky sabudana cutlet with these easy recipe
sabut dana tikki

इसके साथ ही भुनी हुई मूंगफली को बारीक पीस लें। चार उबले आलू, सेंधा नमक स्वादानुसार, चार हरी मिर्च, नींबू, जीरा पाउडर चुटकी भर, तलने के लिए तेल॰ काली मिर्च, हरी धनिया, दही सौ ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october make non sticky sabudana cutlet with these easy recipe
साबूदाना वड़ा - फोटो : self
बनाने की विधि

सबसे पहने साबुदाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह कटोरे में इसे निकालकर अलग रख लें। इसमें उबले हुए आलू और साथ में जीरा पाउडर. बारीक कटी हरी धनिया, हरी मिर्ची, सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।  अब इस मिक्सचर में दो चम्मच सिंघाड़े का आटा, मूंगफली का आटा मिला दें। साथ ही नींबू का रस, काली मिर्ची मिलाकर कटलेट के शेप में हाथों से बना लें।

विज्ञापन
shardiya navratri 2020 october make non sticky sabudana cutlet with these easy recipe
sabudana cutlet recipe

एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें बने हुए कटलेट को डालकर हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब ये दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिंक जाएं तो इन्हें टिश्यू पेपर पर निकालकर रख दें। इससे कटलेट में लगा अतिरिक्त तेल पेपर सोख लेगा। इसके बाद नाश्ते में इसे गर्मागर्म दही या चटनी के साथ सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed