नवरात्रि की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। 17 अक्तूबर से मां के पावन नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इस साल शारदीय नवरात्रि 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक हैं। नवरात्रि के पावन दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखे जाते हैं। मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मां को भोग भी लगाना चाहिए। आप इस नवरात्रि मां को सूजी के हलवे का भोग लगा सकती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को सूजी का हलवा काफी पसंद होता है। सूजी का हलवा बनाना काफी आसान होता है और सूजी का हलवा बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। अगली स्लाइड्स में जानिए सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी....
{"_id":"5f82e5fe8ebc3e9bc567ba96","slug":"shardiya-navratri-2020-october-how-to-make-suji-ka-halwa-in-hindi-suji-ka-halwa-receipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2020: नवरात्रि में मां को लगाएं सूजी के हलवे का भोग, जानिए रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Navratri 2020: नवरात्रि में मां को लगाएं सूजी के हलवे का भोग, जानिए रेसिपी
Sat, 17 Oct 2020 04:11 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रि की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है
- फोटो : social media
सूजी का हलवा- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सूजी का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री...
- पानी - दो कप
- चीनी - आधा कप
- घी - एक चौथाई कप
- सूजी - आधा कप
- इलाइची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स - दो चम्मच
अगली स्लाइड्स में जानिए सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी....
सूजी का हलवा- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्टेप 1
- सबसे पहले एक कड़ाही में गर्म पानी कर लें और उसमें चीनी डालें। इसके बाद चीनी को अच्छी तरह घुलने तक पकाएं। चीनी के घुलने के बाद इस मिश्रण को अलग रख लें। अब आपने एक अलग कड़ाही लेनी है और उस कड़ाही में घी डालकर गर्म कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूजी का हलवा- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्टेप 2
- घी के गर्म हो जाने के बाद इसमें सूजी डालें और 6 से 7 मिनट तक अच्छी तरह से भुन लें। आपने सूजी का रंग भूरा हो जाने तक भूनना है। इसके बाद जो आपने चीनी का घोल तैयार किया है उसे सूजी में मिला लें और मिलाने के बाद इसे लगातार चलाते रहें।
विज्ञापन
suji ka halwa
- फोटो : social media
स्टेप 3
- मिश्रण के गाढ़ा हो जाने पर इसमें इलाइची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। आपने इस मिश्रण को घी के अलग होने तक पकाना है। इन तीन आसान स्टेप्स में सूजी का हलवा बनकर तैयार हो जाएगा।