अगर लंच या डिनर करने के बाद खाना बच जाता है तो हम उसे फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं और दूसरे टाइम खाने में इस्तेमाल कर लेते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो वक्त की कमी के चलते एक ही बार में दूसरे टाइम का खाना भी बना लेते हैं, लेकिन उन्हें शायद ये नहीं मालूम होगा कि खाने को दोबारा गर्म करने से उसके पोषक तत्वों के कंपोजिशन्स में कई तरह के बदलाव आते हैं जिसकी वजह से व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। आइए जानते हैं खाने की ऐसी चीजों के बारे में जो दोबारा गर्म करने से जहर बन जाती हैं।
जहर से कम नहीं होता इन 7 चीजों को दोबारा गर्म करना, खतरे में पड़ सकती हैं जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप फ्रिज में रखे हुए चिकन को दोबारा गर्म करते हैं तो उसमें मौजूद प्रोटीन कम्पोजिशन पूरी तरह से बदल जाते हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से पाचन तंत्र खराब होने का खतरा बना रहता है। अगर आप इसे गर्म कर भी रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसे आप ज्यादा टेंपेरेचर पर न गर्म करें।
आलू
आलू को लेकर हम सभी लोग सोचते हैं कि स्टोर करने के लिए ये सबसे आसान चीज है। इसे कभी भी दोबारा गर्म करके खाया जा सकता है। आपको इस पर एक बार फिर विचार करने की जरूरत है। आलू में अच्छा मात्रा में पोटेशियम, विटामिन बी6 और विटामिन सी पाया जाता है, जिसे बार-बार गर्म करने से उसमें बॉटुलिज्म नाम का एक बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाता है।
पालक को दोबारा गर्म करना एवॉइड करें। जिन सब्जियों में नाइट्रेट होता है उन्हें दोबारा गर्म करने से उसमें कार्सिनोजेनिक प्रोपर्टिज रिलीज होती हैं, जिससे कैंसर होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में कोशिश करें कि पालक पकाने के तुरंत बाद खा लें।
अंडे
प्रोटीन का राजा अंडा दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। एक बार आपने अंडा बना लिया तो उसे तुरंत खा लें। बार बार उसे गर्म करना हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। अंडे को दोबारा गर्म करने पर उसमें मौजूद प्रोटीन विषाक्त हो जाता है,जिससे पेट संबधी कई तरह की समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर अंडा लंबे समय से बना रखा है तो इसे खाते समय दोबारा गर्म न करें।