फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: चावल से बनाएं रोटी, स्वाद है इसका जबरदस्त

Mon, 07 Mar 2022 12:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 07 Mar 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
rice flour roti akki roti recipe how to make
चावल - फोटो : सोशल मीडिया।

गेंहू के आटे की रोटी तो हर घर में बनती है। वहीं चने के आटे की रोटी और मल्टीग्रेन रोटियां भी लोगों ने खाई है। लेकिन आज हम बताएंगे चावल के आटे से बनी रोटी। जिसे अक्की रोटी कहते हैं। साउथ इंडिया की डिश में से एक ये रोटी कर्नाटक में काफी पसंद की जाती है। तो चलिए जानें क्या है अक्की रोटी बनाने का तरीका। 

rice flour roti akki roti recipe how to make
रोटी - फोटो : Istock
अक्की रोटी की सामग्री

दो कप चावल का आटा, एक बारीक प्याज कटा हुआ, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, करी पत्ते सात से आठ बारीक कटे हुए, कद्दूकस किया हुआ एक छोटा टुकड़ा अदरक, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, तेल। 

rice flour roti akki roti recipe how to make
आटा - फोटो : अमर उजाला
अक्की रोटी बनाने की विधि

अक्की रोटी बनाने के लिए किसी बर्तन में दो कप चावल का आटा लें। इस आटे में बारीक कटी हरी मिर्च, हरी धनिया और करी पत्ते को डालें। साथ में प्याज को बारीक काटकर डाल दें। अदरक और जीरा के साथ नमक भी मिला दें। अब इस आटे को गूंथ लें। ध्यान रहे की आटे को गूंथने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। अब इस आटे को तेल लगाकर चिकना कर रख दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rice flour roti akki roti recipe how to make
रोटी - फोटो : Istock

अक्की रोटी बनाने के लिए नॉनस्टिक तवा लें। इसे गर्म कर लें। चावल के आटे की लोई बनाकर रोटी का आकार दें। इसके किनारे थोड़ा सा फट जाएंगे। इसे बेलने के लिए सूखे आटे की मदद से धीरे-धीरे बेलें। अब तवे पर डालकर अच्छे से सेंके। तेल की मदद से सुनहरा कर लें। तैयार है चावल की बनी रोटी। इसे नारियल की चटनी के साथ खाया जा सकता है। आप चाहें तो रायता या फिर टमाटर की चटपटी चटनी के साथ सर्व करें। नाश्ते में तैयार करने के लिए अक्की रोटी बिल्कुल परफेक्ट डिश है। वहीं चावल से बनी ये रोटी सेहत से भी भरपूर है। अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो एक बार इस रोटी को जरूर ट्राई करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed