अक्सर लोग तरबूज के छिलके के साथ उसके सफेद वाले हिस्से को भी बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन अगर इस बचे हुए हिस्से का समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो इसे फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि कई बार तरबूज खरीदने पर उसका बहुत ज्यादा हिस्सा सफेद निकल जाता है। ऐसे में उसे फेंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं समझ आता। तो चलिए जानें कैसे करें इस तरबूज के बचे हुए हिस्से का इस्तेमाल।
गर्मियों में तरबूज की बनाएं चटनी, नाश्ते के साथ खाने का भी बढ़ जाएगा जायका
-
- 1
-
Link Copied
गर्मियों में शरीर की तपन और प्यास बुझाने के लिए तरबूज जरूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद पानी की मात्रा शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती और हम स्वस्थ बने रहते हैं। तो चलिए जानें कि तरबूज की चटनी कैसे बनेगी। तरबूज का सफेद वाला हिस्सा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए इस हिस्से को फेंकने के बजाए इस्तेमाल में लाना चाहिए।
तरबूज की चटनी बनाने के लिए केवल सफेद वाले हिस्से की जरूरत होगी। साथ में एक टमाटर, हरी मिर्च, तड़के के लिए तेल, उड़द की दाल, करी पत्ता, धनिया पत्ता, अदरक छोटा टुकड़ा, नींबू का रस, फ्लैक्स सीड्स।
तरबूज की चटनी बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। अब इसमें उड़द की दाल और लाल मिर्च डालकर भून लें। इसके बाद इसमें कटे हुए तरबूज के टुकड़े, कटा हुआ टमाटर, अदरक मिलाकर पांच मिनट के लिए चलाते रहें। अब नमक डालकर कुछ देर तक पकाएं। अब इसमें करी पत्ता और धनिया पत्ता डालकर चलाएं।
कुछ देर बाद गैस को बंद कर दें और तरबूज के साथ इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट और दिल की सेहत से भरपूर तरबूज की चटनी। ये चटनी देखने में अच्छी होने के साथ ही खाने में भी टेस्टी है। आप चाहे तो इसे किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं। लेकिन इसे इडली, डोसा या उत्तपम के साथ खाने पर इसका स्वाद बढ़ जाएगा।