Summer Breakfast: गर्मियों में सुबह के नाश्ते में इस चीज को करें शामिल, दिनभर रहेंगे तरोताजा
सुबह के नाश्ते में लें स्प्राउट्स
- सुबह के नाश्ते में स्प्राउट्स का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्प्राउट्स में काफी मात्रा में पोषक तत्व और प्रोटीन पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं कि स्प्राउट्स कैसे बनाया जाता है। आइए आज जानते है स्प्राउट्स बनाने की विधि और फायदे...
कैसे बनाएं स्प्राउट्स
- आप दलहन,दलहन, नट्स, बीज, अनाज और फलियों को अंकुरित करके स्प्राउट्स बना सकते हैं।
अगली स्लाइड्स में जानिए नाश्ते में स्प्राउट्स खाने के फायदे...
पाचन संबंधित समस्या नहीं होती है
- नाश्ते में स्प्राउट्स का सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। स्प्राउट्स में काफी भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को दुरस्त रखने में मदद करता है।
खून का संचालन सही तरीके से होता है
- स्प्राउट्स में आयरन और कॅापर काफी मात्रा में पाया जाता है जो रेड सेल्स के विकास में मददगार होते हैं। रेड सेल्स खून के संचालन को सही तरीके से करने में मदद करते हैं।