आपने घर पर गुलाब जामुन रेडी मिक्स से गुलाब जामुन तो जरूर बनाए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी गुलाब जामुन रेडी मिक्स से मलाई पूरी बनाई है। अगर नहीं तो आज ही गुलाब जामुन रेडी मिक्स से मलाई पूरी बनाना सिखें और बनाकर अपने घरवालों को खिलाएं।
{"_id":"5d9097858ebc3e93c734be94","slug":"recipe-of-delicious-malai-puri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में ही बनाएं गुलाब जामुन रेडी मिक्स, ये रही विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर में ही बनाएं गुलाब जामुन रेडी मिक्स, ये रही विधि
Mon, 30 Sep 2019 01:09 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
- 1.5 कप चीनी
- 1 कप गुलाब जामुन रेडी मिक्स
- 10-12 पिस्ता
- 15-20 केसर
- इलायची
- घी
- फोटो : social media
मलाई पूरी बनाने की विधि
मलाई पूरी बनाने के लिए कढ़ाई में 1.5 कप चीनी और 1.5 कप पानी डालकर चानी घुलने तक पकाएं। अब एक बर्तन में 1 कप गुलाब जामुन रेडी मिक्स लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल बना लें। इस बात का ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। अब जब चीनी घुल चुकी है तब इसमें 15-20 केसर के धागे, ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर डाल कर 3-4 मिनट तक पकाएं। जब यह पक जाए तब इस चाशनी को ठंडा होने के लिए रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब घी को गर्म करके उसमें गुलाब जामुन रेडी मिक्स को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।कलछी के मदद से मलाई पूरी को तब तक पकाएं जब तक वह दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन रंग की न हो जाए। जब यह मलाई पूरी पक जाएं तब इसे चाशनी में डाल कर 3-4 मिनट तक रखें। गार्निशिंग के लिए पिसता डाल दें। अब आपकी मलाई पूरी बनकर तैयार है।