होली पर हर घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। मजा तब दोगुना हो जाता है जब घर की बनी गुजिया खाने को मिल जाए। जब तक होली के दिन गुजिया खाने के लिए न मिल जाए तब तक यह त्योहार अधूरा लगता है। आज तक आपने मावे की गुजिया बहुत खाई होंगी, लेकिन हम आपको बता रहे हैं दो तरह की खास गुजिया की रेसिपी के बारे में। आइए जानते हैं चॉकलेट गुजिया की रेसिपी के बारे में:
{"_id":"5e5353bd8ebc3ef3e945e5ef","slug":"recipe-of-chocolate-gujiya-in-hindi-for-holi-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली 2020: घर पर ही बनाए स्वादिष्ट चॉकलेट गुजिया, खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
होली 2020: घर पर ही बनाए स्वादिष्ट चॉकलेट गुजिया, खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं
Tue, 10 Mar 2020 07:47 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 10 Mar 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
chocolate gujiya
chocolate gujiya
चॉकलेट गुजिया बनाने के लिए सामग्री:
- 1 कप मैदा
- 2 कप मावा
- 1/2 कप चीनी
- 1/2 टेबल स्पून इलायची पाउडर
- 100 ग्राम चॉकलेट चिप्स
- घी
- फ्रेश क्रीम
- फाइन चॉकलेट
chocolate gujiya
- फोटो : facebook
चॉकलेट गुजिया बनाने का तरीका:
- सबसे पहले मैदे में घी और पानी मिलाकर इसे गूंथ लें और इसे थोड़ी देर के लिए रख दें। इस बात का ख्याल रखें कि मैदा ज्यादा नर्म ना गूंथा हों।
- अब स्टफिंग की तैयारी करेंगे। धीमी आंच पर एक पैन गर्म करें। पैन गर्म होने पर इसमें मावा डालें और ब्राउन होने तक भूनें।
- मावा के ब्राउन हो जाने पर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और थोड़ी देर तक फ्राई करें।
- अब इस मिक्सचर को ठंडा होने दें। अब इसमें चॉकलेट चिप्स अच्छे से मिला लें।
- अब मैदे से पूरियां बेलें। पूरियों में तैयार किया हुआ मिक्सचर भरें और गुजिये का आकार देते हुए फोल्ड करें।
- आपको अगर इसे फोल्ड करने में दिक्कत हो रही है तो इसे सांचे की मदद से आकार दे सकते हैं।
- अब गुजिया को फ्राई करने के लिए गैस में तेज आंच पर एक कढ़ाई में घीगर्म करें।
- घी के गर्म होने पर इसमें गुजिया डालें और हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।