आजकल के बच्चों को पिज्जा बेहद पंसद है। लेकिन बच्चों को रोज़ पिज्जा तो नहीं खिलाया जा सकता है। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि पिज्जा के बदले आप अपने बच्चों को ऐसा क्या खिलाएं जो खाने में स्वादिष्ट भी हो और बच्चे पिज्जा को भूल भी जाएं। ऐसे में आज हम आपके लिए चीज़ी पिज्जा पराठे की रेसिपी लेकर आएं हैं जो ना केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा है।
पिज्जा नहीं बल्कि इस बार अपने बच्चों के लिए बनाएं चीज़ी पिज्जा पराठा ,जानें इसे कैसे बनाया जाता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
400 ग्राम आटा
आवश्यकतानुसार तेल
2 बड़े चम्मच शक्कर
2 बड़े चम्मच खमीर
100 ग्राम मोजरेला चीज़
बंद गोभी
शिमला मिर्च
बेबी कॉर्न
अदरक
हरी मिर्च
काली मिर्च
हरा धनिया
स्वादनुसार नमक
चीजी़ पिज्जा पराठा बनाने की विधि
चीज़ी पिज्जा परांठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा लें। अब आटे में नमक, शक्कर, तेल और ड्राई एक्टिव यीस्ट मिलाकर गुनगुने पानी से गूंथ लें। जब आटा गूंथ जाए तब आटे पर तेल लगा लें। अब इसे 2 घंटे तक गीले कपड़े से ढ़क कर रखें। अब एक बर्तन में बंद गोभी, शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न, मोजेरेला चीज, हरी धनिया, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च, नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
अब पराठे में भरने के लिए आपके पास पेस्ट तैयार है। अब आटे की लोई बनाए और उसमें सब्जियों का पेस्ट भर दें। अब इसे पराठे के आकार में बेल लें। अब इस पराठे को कुछ देर के लिए रख दें। अब तवे पर तेल गर्म करें , जब तेल गर्म हो जाएं तब पराठे को सेक लें। इसे तब तक सेंके जब तक पराठा दोनों तरफ से सुनहरे रंग का न हो जाए। अब इस चीज़ी पराठे को गर्म-गर्म सॉस या चटनी के साथ परोसें।