फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan Sehri Smoothies: इफ्तार तक चाहिए एनर्जी? हेल्दी स्मूदीज से रखें खुद को एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड

Tue, 04 Mar 2025 04:28 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 04 Mar 2025 04:28 PM IST
सार

Smoothies For Sehri: आज की इस खबर में हम आपको कुछ हेल्दी और एनर्जेटिक स्मूदी की रेसिपी दी गई हैं, जिन्हें आप सहरी में ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं। यह स्मूदी पाचन प्रक्रिया को धीमा करते हैं और पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
Ramadan Sehri Smoothies Need energy till iftar Keep yourself energetic hydrated with healthy smoothies disprj
सहरी के दौरान इन स्मूदी को जरूर करें ट्राई - फोटो : freepik.com

रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इसमें रोजा करने वाले लोग सूर्योदय से पहले ही सहरी खा लेते हैं और फिर पूरे दिन कुछ भी नहींं खाते हैं। रमजान के दौरान सहरी में ऐसा खाना खाना जरूरी होता है, जो दिनभर ऊर्जा बनाए रखे और डिहाइड्रेशन से बचाए। स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं। 




आज की इस खबर में हम आपको कुछ हेल्दी और एनर्जेटिक स्मूदी की रेसिपी दी गई हैं, जिन्हें आप सहरी में ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं। यह स्मूदी पाचन प्रक्रिया को धीमा करते हैं और पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखते हैं। खासतौर पर ओट्स, चिया सीड्स, एवोकाडो और नट्स से बनी स्मूदी धीरे-धीरे पचती है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और कमजोरी महसूस नहीं होती। 

Ramadan Sehri Smoothies Need energy till iftar Keep yourself energetic hydrated with healthy smoothies disprj
बनाना-ओट्स स्मूदी – फाइबर और एनर्जी का बूस्टर - फोटो : freepik.com

1. बनाना-ओट्स स्मूदी – फाइबर और एनर्जी का बूस्टर

सामग्री:

  • 1 पका हुआ केला
  • 2 टेबलस्पून ओट्स
  • 1 गिलास दूध
  • 1 टीस्पून शहद
  • 4-5 भीगे हुए बादाम


विधि:
सभी चीजों को ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। ठंडा-ठंडा पिएं और लंबे समय तक भूख न लगने का मजा लें।

Ramadan Sehri Smoothies Need energy till iftar Keep yourself energetic hydrated with healthy smoothies disprj
डेट्स-मिल्क स्मूदी – इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक - फोटो : freepik.com
2. डेट्स-मिल्क स्मूदी – इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक

सामग्री:
  • 4-5 खजूर (बीज हटाकर)
  • 1 गिलास दूध
  • 1 टीस्पून शहद
  • 1/2 टीस्पून दालचीनी पाउडर
विधि:
सारी सामग्री को ब्लेंड करें और ठंडा करके पिएं। खजूर से इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और दालचीनी पाचन तंत्र को मजबूत बनाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan Sehri Smoothies Need energy till iftar Keep yourself energetic hydrated with healthy smoothies disprj
एवोकाडो-नट्स स्मूदी – हेल्दी फैट्स और प्रोटीन का पावरहाउस - फोटो : freepik.com

3. एवोकाडो-नट्स स्मूदी – हेल्दी फैट्स और प्रोटीन का पावरहाउस

सामग्री:

  • 1/2 एवोकाडो
  • 1 कप दूध
  • 1 टेबलस्पून चिया सीड्स
  • 5-6 भीगे हुए बादाम
  • 1 टीस्पून शहद

विधि:
सभी चीजों को ब्लेंड करें और गिलास में डालकर ऊपर से कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। यह स्मूदी आपको लंबे समय तक ऊर्जावान रखेगी।

विज्ञापन
Ramadan Sehri Smoothies Need energy till iftar Keep yourself energetic hydrated with healthy smoothies disprj
मैंगो-योगर्ट स्मूदी – स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल - फोटो : freepik.com

4. मैंगो-योगर्ट स्मूदी – स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल

सामग्री:

  • 1/2 आम
  • 1/2 कप ग्रीक योगर्ट
  • 1/2 कप दूध
  • 1 टीस्पून शहद
  • कुछ आइस क्यूब्स


विधि:
सभी सामग्री को ब्लेंड करके ठंडा-ठंडा पिएं। यह स्मूदी न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाएगी बल्कि शरीर को हाइड्रेट भी रखेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed