Rakhi Special Malai Ghevar Recipe at Home: जब त्योहार रक्षाबंधन का हो, और घर पर घेवर न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। घेवर एक एसी मिठाई है, जो सिर्फ सावन के महीने में खासतौर पर राखी के त्योहार के दिनों मिलती है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे घेवर खाना पसंद न हो। यही वजह से कि हर शहर की मिठाई की दुकानों पर घेवर की भरमार लग जाती है। लोग किलो-किलो घेवर अपने घर ले जाते हैं।
{"_id":"6892f1d728232fa81a0ffad9","slug":"raksha-bandhan-2025-rakhi-special-malai-ghevar-recipe-at-home-malai-ghevar-ghar-par-kaise-banaye-2025-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Special Malai Ghevar Recipe: घर पर इस आसान विधि से तैयार करें मलाई घेवर, भाई-भतीजे चाव से खाएंगे","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Rakhi Special Malai Ghevar Recipe: घर पर इस आसान विधि से तैयार करें मलाई घेवर, भाई-भतीजे चाव से खाएंगे
Wed, 06 Aug 2025 12:04 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:04 PM IST
सार
Rakhi Special Malai Ghevar Recipe at Home: इस राखी बाजार का झंझट छोड़िए और घर पर तैयार कीजिए मलाई घेवर। आसान है इसे बनाने की विधि।
विज्ञापन
घर पर इस आसान विधि से तैयार करें मलाई घेवर
- फोटो : Adobe stock
घेवर बनाने का सामान
- फोटो : freepik.com
घेवर बनाने का सामान
- मैदा – 1 कप
- आईस क्यूब
- दूध – 1 कप
- दही – 2 टेबलस्पून
- घी – तलने के लिए
- चीनी – 1 कप
- पानी – 1/2 कप
- इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
- मावा (खोया) – 100 ग्राम
- केसर – कुछ धागे (वैकल्पिक)
- काजू, बादाम, पिस्ता – सजावट के लिए
विधि
- फोटो : Adobe Stock
विधि
घेवर बनाने के लिए सबसे पहले आपको चाशनी तैयार करनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि घेवर बनाने के बाद उसे तुरंत चाशनी में डालना होता है, इसलिए पहले चाशनी तैयार करके रख लें। इसके लिए पानी में चीनी और इलायची पाउडर डालकर पकाएं और एक तार की चाशनी तैयार करें। चाशनी तैयार होने के बाद इसे साइड में रख दें।
घेवर बनाने के लिए सबसे पहले आपको चाशनी तैयार करनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि घेवर बनाने के बाद उसे तुरंत चाशनी में डालना होता है, इसलिए पहले चाशनी तैयार करके रख लें। इसके लिए पानी में चीनी और इलायची पाउडर डालकर पकाएं और एक तार की चाशनी तैयार करें। चाशनी तैयार होने के बाद इसे साइड में रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधि
- फोटो : Adobe stock
अब बारी आती है घेवर का बैटर तैयार करने की तो उसके लिए एक मिक्सी जार में 4-5 आइस क्यूब्स डालें और उस पर घी डालें। अब इसे ब्लैंड करें। ब्लैंड करने के बाद घी अलग हो जाएगा और पानी नीचे रह जाएगा। अब इस पानी का इस्तेमाल आपको घेवर का बैटर बनाने में करना है। इसके लिए पानी में मैदा, सूजी, बेकिंग पाउडर, दही और ठंडा पानी डालकर फेंटें। इसे आपको ज्यादा पतला नहीं करना है और न ही ज्यादा गाढ़ा रखना है।
विज्ञापन
विधि
- फोटो : Adobe stock
बैटर तैयार होने के बाद बारी आती है घेवर बनाने की तो उसके लिए कढ़ाई में घी डालकर उसमें घेवर मोल्ड रखें और घी को गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो एक छेद वाली बोतल में बैटर भरकर उससे धीरे-धीरे बैटर मोल्ड में डालें। बैटर एकदम सेंटर में डालें, ताकि बीच में छेद होता रहे। ऐसा करने से जालीदार बैटर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे सुनहरा होने तक तलें।